बेबाक आजाद न्यूज, ✍️ पवन वीर राजोद
राजोद / शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लाबरिया के कक्षा 9 वी से 12 वी के व्यवसायिक शिक्षा अंतर्गत आईटी और ब्यूटी के छात्र छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए राजोद स्थित बालाजी फॉम इंडस्ट्री लाया गया। जिसमें बालाजी इंडस्ट्री के प्रोपराइटर समरथ बंबोरिया, रामेश्वर मदारिया (टिंकू) ने बताया कि कच्चा माल कहा से आता है, मशीनों द्वारा किस प्रकार अमरूद पर पेकिंग के फॉम के पाउच और पॉलीथिन बनाई जाती हैं। एक बार के फॉम थैले पेकिंग की लागत के बारे में बताया गया। इसका उपयोग अमरूद की खेती में किया जाता है जिससे अमरूद की शाइनिंग ज्यादा होती हैं और भाव किसान को अच्छा मिलता हैं। इस दौरान प्राचार्य लाभु चारण ने बताया कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों का मानसिक विकास होता है। शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों को नए वातावरण, संस्कृतियों और स्थितियों का अनुभव होता है। इससे बच्चों की रचनात्मकता बढ़ती है और वे अलग सोचने लगते हैं। साथ ही बच्चों को प्रकृति और मनुष्य के संबंधों के बारे में बेहतर जानकारी मिलती है। इस अवसर पर विद्यायल के प्राचार्य लाभु चारण, दिलीप गेहलोद, राहुल शर्मा, व्यवसायिक शिक्षा प्रभारी हिना मिस्त्री, व्यवसायिक शिक्षक माधुरी द्विवेदी एवं गणपत ओसारी के साथ ही शिक्षक जुझारसिंह राठौड़, राकेश अंकन, झूमसिंह चारेल, अर्जुन ग्रेवाल उपस्थित थे।
