✍️ पवन वीर राजोद
राजोद / धाकड़ समाज निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति बारह गांव क्षेत्र राजोद द्वारा ग्राम गोंदीखेड़ा मे गायत्री परिवार मंडल द्वारा विधिवत पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की । सामुहिक समिति के अध्यक्ष रामेश्वर वाक्थरिया सचिव भारतलाल पोपंडिया कोषाध्यक्ष सोहनलाल मेहता ने गायत्री परिवार मंडल के सदस्यों का समिति के प्रतीक दुपट्टा डाल कर स्वागत किया गया इस अवसर पर सभी सदस्यों द्वारा विवाह में सहभागिता लेने वाले वर एवं वधू पक्ष के अतिथियों का भी दुपट्टा डाल कर स्वागत किया गया इस आयोजन में भोजन, चाय, शीतल जल के लाभार्थी का भी पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस लग्न टिप के लिखाई एवं गजानद निमंत्रण आयोजन को सफल बनाने में गायत्री परिवार, सकलपंच गोंदीखेड़ा एवं सभी सदस्यों द्वारा प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष से सहयोग प्राप्त हुआ। यह जानकारी धाकड़ समाज के मीडिया प्रभारी पवन वीर ने दी।
