✍️बेबाक आजाद 9993756976
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत धार, जिला युवा अधिकारी दीर्घा राजावत के मार्गदर्शन में सरदारपुर ब्लाक के श्रीराजेंद्र सुरी शासकीय महाविद्यालय राजगढ़ जिला धार में आयोजन किया गया, जिसमें अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रो.श्री एस एल अलावा ने की एवं उनके द्वारा विद्यार्थियों को निरंतर महापुरुषों के जीवनी का अध्ययन करते रहने के लिए प्रेरित किया गया।मुख्य अतिथी सरदारपुर न्यायालय से अधिवक्ता श्री रविन्द्र कुमार सिन्दल रहे, जिन्होंने बाबासाहेब एवं संविधान पर प्रकाश डाला और उनके जीवन परिचय को पढ़ने का आह्वान किया। और कानून की जानकारी दी गई। , डॉ.श्री राकेश शिंदे ने बताया गए मार्ग जिसमें मौलिक अधिकार मूल कर्तव्य के लिए जागरूक रहे और हमेशा ऐसे महा पुरुषों जिन्होंने समाज हित के लिए कार्य किया है उनके बारे में अध्ययन करें और उन्हें ही अपना आदर्श बनाएं। इस अवसर पर युवाओं द्वारा संविधान की उद्देशिका को पढ़ा गया एवं उस पर हस्ताक्षर किए गए ।प्रो श्रीमती सरिता जैन,प्रो मोहतरमा शबाना कुरैशी, प्रो श्री जितेंद्र भगोरे, श्रीमती विजया दरबार, श्री अजय राठौर और समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। संचालन राणा बख्तावर युवा मंडल अध्यक्ष श्री राहुल सिन्दल ने किया एवं आभार डॉ.श्री राकेश शिंदे ने किया।
