बेबाक आजाद न्यूज, ✍️ पवन वीर राजोद
राजोद – शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजोद की छात्राओं ने व्यावसायिक शिक्षा के तहत शासकीय आईटीआई कौशल कॉलेज का औद्योगिक भृमण किया। संस्था प्राचार्य जेके शर्मा के मार्गदर्शन में स्कूल की 150 छात्राओं ने आईटी तथा ब्यूटी वेलनेस ट्रेड के माध्यम से परमफाउंडेशन द्वारा संचालित कौशल कॉलेज में तकनीकी शिक्षा के बारे में जाना। कौशल कॉलेज संचालक वीरेंद्र राठौड़ ने बताया कि इसका उद्देश्य राज्य के चुनिंदा आईटीआई संस्थानों को उत्कृष्टता केंद्रों के रूप में विकसित करना और विशेष रूप से कमजोर वर्गों, खासकर बालिकाओं को कौशल विकास के माध्यम से 100 प्रतिशत रोजगार प्रदान करना है। इस दौरान छात्राओं को कौशल कॉलेज के शिक्षकों द्वारा अलग- अलग ट्रेड की जानकारियां दी गईं। औद्योगिक भृमण के दौरान संस्था के नंदराम मदारिया, पल्लवी पगारे, विकास व्यास, राकेश मेवाड़ा, सुल्तान सिंह मेडा, प्रह्लाद पाटीदार, हरिनारायण चौहान, वर्षा पंवार, चेतन चौहान, विशाखा दुबे, अमन पाल, कोमल डावर व गौरव साहू उपस्थित रहे।
