बेबाक आजाद न्यूज, ✍️ पवन वीर राजोद
श्री ऐश्वर्या उपाध्याय पिता पंडित डॉ. राजेन्द्र किशोर उपाध्याय भूगर्भ शास्त्री राजोद (इंदौर) ने हाल ही में सम्पन्न राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की ट्रेनिंग में सर्वोत्तम कमांडो का पद प्राप्त किया। श्री ऐश्वर्य हमारे मालवा क्षेत्र के पहले सबसे कम उम्र के युवा सशस्त्र बल अधिकारी है जिन्होंने एनएसजी में सर्वोत्तम कमांडो पद प्राप्त किया है। एनएसजी (NSG) भारत सरकार का एक विशिष्ट आतंकवाद-रोधी बल है, जिसे खतरनाक और कठिन परिस्थितियों से निपटने के लिए स्थापित किया गया है, जिसका मुख्य कार्य आतंकवाद से लड़ना, बंधक स्थितियों को छुड़ाना और उच्च जोखिम वाले अभियानों को अंजाम देना है। यह भारत के गृह मंत्रालय के अधीन है एवं इसे “ब्लैक कैट कमांडो” के नाम से भी जाना जाता है। श्री ऐश्वर्य उपाध्याय अभी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में असिस्टेन्ट कमांडेंट के पद पर जम्मू के किश्तवार में पोस्टेड है। वे राजोद क्षेत्र के जाने माने गृहस्थ संत तथा कथाकार स्वर्गीय पंडित श्री किशोरीलाल जी उपाध्याय सत्संग आश्रम राजोद के पौत्र है। ऐश्वर्य उपाध्याय की इस उपलब्धि पर सर्व ब्राह्मण समाज राजोद के साथ साथ इष्टमित्रों एवं परिवारजनों ने शुभकामना देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
