बेबाक आजाद न्यूज, ✍️ पवन वीर राजोद
राजोद / धोलगढ़ में निःशुल्क पितृदोष निवारण शिविर का आयोजन आचार्य रमेश पंड्या के तत्वाधान में किया गया जिसमें विद्वान पंडितों द्वारा नारायण बलि और तर्पण पिंडदान कर्म करवाया गया। जिसमें धार झाबुआ बड़वानी इंदौर उज्जैन आदि जिलों के सैकड़ों भक्तों ने भाग लेकर पितृ शांति मोक्ष करवाया गया, ज्ञातव्य हे कि आचार्य रमेश पंड्या द्वारा प्रतिवर्ष इस प्रकार का आयोजन किया जाता हे कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क था।कार्यक्रम के पश्चात भोजन प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन हुआ, धोलगढ़ कोटेश्वरी नदी किनारे स्थित प्रस्तावित देवामृत सनातन सेवा आश्रम पर यह आयोजन किया गया।
