बेबाक आजाद न्यूज, ✍️पवन वीर राजोद
धार जिले के हनुमंतिया (साजोद) के युवाओं ने सोमवार को श्री सांवरिया सेठ पैदल डाक ध्वज यात्रा प्रारंभ की। यात्रा की शुरुआत श्री चैतन्य वीर हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना के साथ हुई जो श्री सांवरिया सेठ धाम मंडफिया राजस्थान बिना रुके पहुंचेगी। यात्रा हनुमंतिया से राजोद नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए निकली। नगरवासियों ने श्रद्धालुओं को स्वागत कर रवाना किया। इस यात्रा में शंभू लाल, मोहन, रवि, हेमंत, विजय, अजय, आशीष, श्रीराम, दिलीप, कार्तिक, सोनू , अखिलेश, शंकर लाल, पुष्पेंद्र, अश्विन, पवन, मिथिलेश, मनीष मेहता, नारायण अटोलिया, सुदर्शन अटोलिया, गोकुल अटोलिया, प्रेम नायमा, राकेश वीर, गोपाल सेकवाडियां, देवीलाल वीर, भानु सगीत्रा, दीपक धनौलिया, अश्विन लोहार, अर्जुन बग्गड़, कृष्णा बग्गड़, नंदराम, नंदराम पटेल, रवि सहित 32 सदस्य शामिल है।
