बेबाक आजाद न्यूज, ✍️ पवन वीर राजोद
राजोद नगर में गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं का जोश और उत्साह चरम पर है। सुबह से लेकर देर रात तक विभिन्न पंडालों में भक्तों की चहल-पहल देखी जा रही है। नगर के अलग-अलग हिस्सों में भव्य गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं। राजोद बस स्टैंड स्थित श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर पर समिति के सदस्यों द्वारा नित्य जा रहा सजाया है और आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की गई है। वहीं सदर बाजार में शिव शक्ति ग्रुप, चामुंडा चौक पर गणेश समिति, श्री आथमनावास मंदिर पर श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर, रानीखेड़ी में मां विश्वेश्वरी माताजी मंदिर पर श्री धाकड़ गणेशोत्सव समिति और कृषि उपज मंडी राजोद में श्री गणेश उत्सव समिति के सब्जी व्यापारी संघ की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है जहां रोजाना सभी व्यापारी संघ द्वारा शाम को बड़े धूमधाम से आरती उतारी जाती है और रोजाना अलग-अलग सभी व्यापारियों द्वारा प्रसादी भोग लगाया जाता है। वहीं घर-घर विराजे गणपति बप्पा का बच्चों में उत्साह विशेष रूप से दिखाई दे रहा है जो गणेश जी के सामने नाचते-गाते और जयकारे लगाते हैं। पूरे नगर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है, डोल नगाड़ों की थाप पर लोग नृत्य कर रहे हैं और पंडालों में भजन-कीर्तन एवं आरती का आयोजन जारी है।
