बेबाक आजाद न्यूज, ✍️ पवन वीर राजोद
राजोद नगर में तेजा दशमी का पर्व आस्था व उत्साह के साथ मनाया गया। इस दिन तेजाजी महाराज के मंदिरों पर मेला लगता है, जहां सर्पदंश से पीड़ित मन्नतधारी अपनी मानता के अनुसार पूजा-अर्चना कर निशान चढ़ाते हैं एवं तांती खुलवाते हैं। श्रद्धालु श्रीफल खीर, चूरमा आदि का तेजाजी महाराज को भोग लगाते हैं।यहां पर नवमी की रात को रातीजगा किया व दशमी को तेजाजी मंदिर पर मेला सा आयोजन हुआ जहां पर नगर व क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं ने तेजाजी महाराज की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया, वहीं नगर के तेजाजी मंदिर पर भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मान्यता के अनुसार तेजाजी मंदिरों में वर्षभर से पीड़ित, सर्पदंश सहित अन्य जहरीले कीड़ों के काटे गए लोगों की तांती छोड़ी जाती है।
