बेबाक आजाद न्यूज ✍️पवन वीर राजोद
राजोद नगर व क्षेत्र में देव झुलनी ग्यारस का पर्व परम्परागत एवं धूम धाम से मनाया गया। राजोद में सभी मंदिरों से डोलों को आकर्षक सज्जा कर परंपरागत स्थान कचहरी चौक लाए जहां पर परम्परानुसार नगर के प्रथम नागरिक ग्राम सरपंच तथा रामबोला धाम के महंत गणपतदास महाराज जी ने सभी डोलों की पूजन आरती कर भगवानजो को स्नान के लिए प्रस्थान किया। सभी डोले नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कोटेश्वरी घाट पर पहुंचे। डोलों के नगर भ्रमण के दौरान भगवानजी की पालकी का जगह जगह स्वागत सत्कार कर लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना की गई। आलकी के पालकी जय कन्हैय्यालाल की…. नन्द घर आनन्द भयो जय कन्हैय्यालाल की….. के जय कारों से नगर गुंजायमान रहा। भक्तों की टोली कहीं हरे कृष्णा हरे राम की लय पर तो, कहीं ढोल व बैंड बाजे की धुन पर आनन्दित हो कर नृत्त्य करते चल रही थी। इस चल समारोह में हजारों की संख्या में श्रद्धालु संग सँग चल रहे थे। कोटेश्वरी घाट पर सभी डोलों में विराजमान गोपालजी को स्नान करवा पूजा आरती कर प्रसादी वितरित की गई। पश्चात सभी डोले पुनः अपने अपने देवालय की ओर रवाना हुए। इसी तरह साजोद, गोंदीखेड़ा ठाकुर आदि जगहों पर भी डोल निकाले गए। इस दौरान पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद रही
