बेबाक आजाद न्यूज ✍️पवन वीर राजोद
राजोद / समस्त धर्म प्रेमी युवा साथी द्वारा श्रीराम मंदिर उग़मनावास से युवाओं ने गुरुवार को श्री सांवरिया सेठ पैदल डाक ध्वज यात्रा प्रारंभ की। यात्रा की शुरुआत श्रीराम मंदिर उग़मनावास से पूजा अर्चना के साथ हुई। जो श्री सांवरिया सेठ धाम मंडफिया राजस्थान बिना रुके पहुंचेगी। यात्रा नगर के मुख्य मागों से होते हुए निकली। नगरवासियों ने श्रद्धालुओं को स्वागत कर रवाना किया। इस यात्रा में 105 सदस्य शामिल है।
