बेबाक आजाद न्यूज, ✍️ पवन वीर राजोद
आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस थाना राजोद पर शांति समिति की बैठक रखी गई जिसमें आने वाले त्योहार गणेश चतुर्थी, तेजा दशमी, डोल ग्यारस, अनन्त चतुर्दशी और ईद मिलाउद्दीन नबी आदि त्योहारों को सभी धर्म के लोग आपसी भाईचारे और शांति सद्भाव से मनाने की चर्चा हुई। थाना प्रभारी रामसिंह राठौर ने उपस्थित सदस्यों से सुझाव मांगे तथा शासन की मंशानुसार सतर्कता के मद्देनजर बताया कि गणेश चतुर्थी के पंडाल मजबूत बने, मूर्ति को मजबूत आधार पर स्थापित करें, बिजली व्यवस्था में तारो को खुला ना रहने दें उन्हें सही से टैपिंग करें जिससे कि पंडाल के लोहे के पाइप में करंट ना फैले, गणेश उत्सव समिति ये ध्यान रखे कि उत्सव के दरमियान यातायात बाधित ना हो, कोशिश ये रहे कि सभी पंडाल सीसीटीवी की नजर में हों, रात्रि में कोई भी पंडाल सुना ना रहे, स्थापित मूर्ति की देख रेख के लिए रात्रि में समिति का कोई सदस्य पंडाल में रहे, दस दिवसीय उत्सव के दौरान कोई विशेष कार्यक्रम हो तो थाने पर सूचना देवें, विसर्जन के समय नदी तालाब आदि जगह सतर्क रहें साथ ही पानी से बचाव के साधन ले कर चले, थाना प्रभारी राठौर ने आगे कहा कि एक के जागरूक होने से काम नहीं चलेगा नगर प्रत्येक नागरिकों को जागरूक रहना होगा। इस दौरान शांति समिति के सदस्यगण, नागरिक गण, पत्रकारगण और उत्सव समिति के सदस्यगण उपस्थित थे। बैठक के अंत में थाना प्रभारी रामसिंह राठौर ने उपस्थित लोगों के साथ समूह फोटो खिंचवा कर अपनी एक अलग छाप छोड़ी।
