back to top
Friday, April 17, 2026
HomeAll Newsसरदारपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ...

सरदारपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन, न्यायाधीशों ने बच्चों को दी बाल अपराध व अपनी सुरक्षा की जानकारी…..

सरदार पाटीदार, सरदारपुर न्यूज़

कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास सरदारपुर मे विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन दिनांक 14 जनवरी को प्रातः 10 बजे रखा गया। तहसील विधिक सेवा समिति सरदारपुर के अध्यक्ष व प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश निरंजन कुमार पांचाल, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 भुपेंद्र सिंह यादव, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 महेन्द्र सिंह मेहसन, अभिभाषक संघ सरदारपुर के अध्यक्ष बीजे उपाध्याय, अभिभाषक प्रवीण शर्मा द्वारा छात्रावास की छात्र-छात्राओं को विधि से संबंधी बाल अपराध व अपनी सुरक्षा के विधि में उपचार बाबत अन्य जानकारी दी गई। इस अवसर पर  छात्रावास की अधीक्षका अन्तिम बाला किराड़े व न्यायालय कर्मचारी गणेश सूत्रकार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मां सरस्वती के चित्र पर सभी अतिथियों द्वारा पूजन अर्चन किया गया। छात्रावास की बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ स्वागत गीत की सुन्दर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन अभिभाषक संघ सरदारपुर के सदस्य प्रवीण शर्मा द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments