✍️बेबाक आज़ाद 9993756976
आज का सनातन पञ्चाङ्ग
आज का अंग्रेजी अखिल विश्व सनातन धर्म एवं धर्म संघ अध्यक्ष भागवत प्रवक्ता शाखा धुलेट जिला धार 9630961077/9826418220 दिनांक:—14.01.2023
शुभसंवत् :—2079(राक्षस)
शके:—1944
याम्यायन याम्यगोल:
ऋतु:—हेमन्त
माह:—माघ
पक्ष:—कृष्ण पक्ष
तिथि:—सप्तमी तिथि दिन 02:16 तक उपरांत अष्टमी तिथि
दिन:—शनिवार
नक्षत्र:—हस्त दिन 01:57 तक उपरांत चित्रा नक्षत्र
योग:—अतिगण्ड
करण:—का
सूर्योदय :—प्रातः 06:43
सूर्यास्त : संध्या 05:17
सूर्य:—धनु राशि में
चंद्रमा:—कन्या राशि में
आज का राहूकाल दिन:—09:00 बजे से दिन:—10:30 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त:—दोपहर 11:36 से 12:24 तक
(नोट:—कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त हरिकवती प्रिये है वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए। वहीं बुधवार को अभिजीत मुहूर्त में सभी कार्य वर्जित माना जाता है)
आज का पर्व त्योहार,मुहूर्त:—आज शनिदेव को तिल तेल व शरसो तेल चड़ाने से शानिजन पीड़ा से राहत मिलता है।
?? दैनिक राशिफल ??
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
?मेष
राशि का स्वामी मंगल-पापग्रहों की संगति में है। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। नए कार्य में जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। पंचम भाव दूषित होने के कारण संतान पक्ष से निराशाजनक समाचार मिल सकता है। सायंकाल के समय कोई रुका काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा।
?वृष
आज का दिन संतोष और शांति का है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। कारोबार में शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों द्वारा पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी।
?मिथुन
राशि स्वामी की व्यग्रता के कारण किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। सायंकाल में कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
?कर्क
चंद्रमा चतुर्थ भाव में उत्तम संपत्ति का संकेत कर रहा है। कार्यक्षेत्र में आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। व्यापारिक यात्रा व देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व सुसमाचार मिलेगा।
?सिंह
राशि का स्वामी सूर्य चार ग्रहों के बीच में आ गया है। ग्रहों की स्थिति से आमदनी के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। छात्रों को शिक्षा व प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की आशंका है। व्यापार में प्रतिस्पर्धी आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।
??♀️कन्या
राशि स्वामी बुध भाग्य वृद्धि कर रहा हैं रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्चा व कीर्ति की वृद्धि होगी।
⚖️तुला
आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर-परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। कई दिनो से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या किसी अधिकारी की मदद से हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का पराभव होगा। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ता की ओर बढ़ेंगे।
?वृश्चिक
आपकी राशि से वक्री शनि एवं षष्ठम चंद्र योग अभी सात दिन और चलेगा। फलस्वरूप कुछ आंतरिक विकार जैसे-वायु-मूत्र-रक्त, जड़ जमा रहे हैं। आज का दिन इस सबकी जांच कराने और किसी अच्छे डॉक्टर इस विषय में सलाह मशविरा करने में व्यतीत हो सकता है। रोग की अवस्था में आपका चलना फिरना काफी ज्यादा हो गया है। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आएगा और कार्यों को पूरा करेंगे।
?धनु
कार्यक्षेत्र में आज आपके विरोधी योजनाओं की प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। सायंकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।
?मकर
मकर राशि वालों को आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। कारोबार में अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सायंकाल के समय किसी झगड़े-विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
?कुंभ
कुंभ राशि वालों के स्वास्थ्य सुख में आज व्यवधान आ सकता है। राशि का स्वामी शनि क्योंकि वक्री उदय चल रहा है। अतः निर्मूल विवाद अकारण शत्रुपत्ति, अपनी बुद्धि द्वारा किए कार्यों में ही हानि और निराशता कारक है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और किसी भी तरह के झगड़े व विवाद से बचें।
?मीन
मीन राशि वालों का आज का दिन संतान की चिंता तथा उनके कार्यों में व्यतीत होगा। दाम्पत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। रिश्तेदारों से आज धन का लेन-देन न करें अन्यथा संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। बृहस्पति का द्वादश योग मूल्यवान वस्तुएं चोरी करा सकता है।
?जय श्री राधे कृष्णा ?हर हर महादेव सनातन धर्म की जय┉हो
