back to top
Friday, April 17, 2026
HomeAll Newsशाउमावि बरमण्डल में स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के...

शाउमावि बरमण्डल में स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया, रेडियो पर सीएम का संदेश सुनवाया

गोपाल मारू बरमण्डल

बरमंडल. स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। युवा दिवस को लेकर शा.उ.मा. विद्यालय में शिक्षक ब्रजलाल अग्निहोत्री, जनशिक्षक शिवनारायण मारु, हरिश मारु, अनिल मारु आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाए उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर विविध भारती प्रसारण रेडियो के माध्यम से राष्ट्रीय गीत, मध्यप्रदेश गान, मुख्यमंत्री का उद्बोधन के बाद कक्षा 8 से 12 के स्कुली छात्रों ने परिसर में सुर्य नमस्कार को लेकर विभिन्न योग मुद्राओं अभ्यास करवाया। शा. मा. वि. में व शाखा स्थल पर भी स्वयं सेवकों द्वारा सूर्य नमस्कार किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र छात्राएं एवम प्रधानाध्यापक दिनेश मारू, सहायक शिक्षक रामचन्द्र शर्मा, राधेश्याम मारू, प्रकाशचंद्र पवार, लक्ष्मीनारायण मारू, श्रीमति सोमीबाई उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments