✍️बेबाक आज़ाद 9993756976
????#प्रतिदिनपंचाग?????15 जनवरी 2023 ???? अखिल विश्व सनातन धर्म एवं धर्म संघ अध्यक्ष भागवत प्रवक्ता शाखा धुलेट जिला धार 9630961077/9826418220के अनुसार पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है
???
????? श्री गणेशाय नमः !!.?????
“मकर-संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं”
शुभ् विक्रम् संवत् – 2079 नल,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1944 शुभकृत,
मास- (अमावस्यांत) – पौष माह,
पक्ष- कृष्ण, (पूर्णिमांत) माघ माह,
तिथि- अष्टमी 19:45:01,
दिन- #रविवार, सूर्य प्रविष्टे 2 माघ गते,
नक्षत्र- चित्रा 19:10:42,
योग- सुकर्मा 11:48:58, बाद-धृति,
करण- बालव 07:39:21, बाद-कौलव,
सूर्य- मकर राशिगत,
चंद्र- तुला राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:16:24,
सूर्यास्त- 17:44:37,
दिन काल- 10:28:13,
रात्री काल- 13:31:39,
चंद्रास्त- 12:04:35,
चंद्रोदय- 25:17:05*,
राहू काल- 16:26 – 17:45 अशुभ,
यम घंटा- 12:31 – 13:49 अशुभ,
अभिजित – 12:10 – 12:51 शुभ,
दिशा शूल – पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- उदयातिथि के अनुसार, मकर संक्रांति आज 15 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी। मकर संक्रांति का पुण्य काल मुहूर्त- सुबह 06 बजकर 47 मिनट पर शुरू होगा और इसका समापन शाम 05 बजकर 40 मिनट पर होगा। वहीं, महापुण्य काल सुबह 07 बजकर 15 मिनट से सुबह 09 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। मकर संक्रांति के दिन पुण्य और महापुण्य काल में स्नान और दान करना चाहिए। आज अष्टमी तिथि को नारियल का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड),
☀️ दिन की शुभ चौघड़ियाँ :~
चर- 08:35 – 09:53,
लाभ- 09:53 – 11:12,
अमृत- 11:12 – 12:31,
शुभ- 13:49 – 15:08,
☀️ रात्री की शुभ चौघड़ियाँ …..
शुभ- 17:45 – 19:26,
अमृत- 19:26 – 21:08,
चर- 21:08 – 22:49,
लाभ- 26:12* – 27:53, शुभ- 29:35 – 31:16*,
☀️ किस ‘होरा’ में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर होता है :~
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
☀️ दिन का होरा चक्र …..
सूर्य- 07:16 – 08:09,
शुक्र- 08:09 – 09:01,
बुध – 09:01 – 09:53,
चन्द्र- 09:53 – 10:46,
शनि- 10:46 – 11:38,
बृहस्पति- 11:38 – 12:31,
मंगल- 12:31 – 13:23,
सूर्य- 13:23 – 14:15,
शुक्र- 14:15 – 15:08,
बुध- 15:08 – 15:59,
चन्द्र- 15:59 – 16:52,
शनि- 16:52 – 17:45,
☀️ रात्री का होरा चक्र …..
बृहस्पति- 17:45 – 18:52,
मंगल- 18:52 – 19:59,
सूर्य 19:59 – 21:08
शुक्र- 21:08 – 22:15,
बुध- 22:15 – 23:23,
चन्द्र- 23:23 – 24:30, शनि- 24:30 – 25:38, बृहस्पति- 25:38 – 26:46, मंगल- 26:46 – 27:53, सूर्य- 27:53 – 29:01, शुक्र- 29:01 – 30:09, बुध- 30:09 – 31:16*,
?????#राशिफल !
☀️ 1मेष राशि :- आज इस राशि के जातक का दिन सामान्य रहेगा। आपके सोचे हुए ज्यादातर काम धीरे-धीरे करके पूरे होंगे। आप दोस्तों के साथ किसी मामले पर बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से दिन थोड़ा खराब होगा। लेकिन शाम तक मूड अपने आप ठीक हो जाएगा। कोई पुरानी बातों को याद करके थोड़े भावुक हो सकते हैं। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – नीला है।
☀️2 वृषभ राशि :- आज इस राशि के जातक का दिन बढ़िया रहेगा। आपको सभी काम में सफलता हासिल हो सकती है, मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी पार्टी में जाने की योजना बना सकते हैं, साथ ही वहां पर किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होगी। जीवन-साथी संग ईमानदारी से प्रभावित हो सकते हैं। कुछ नए अनुभवों के लिए तैयार रहना चाहिए। इस राशि के छात्रों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा फायदेमंद रहेगा। माता-पिता की सलाह लाभदायक होगी। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – भूरा है।
☀️3 मिथुन राशि :- आज इस राशि के जातक का दिन उत्तम रहेगा। आपको रास्ते में किसी दोस्त से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर खुश होंगे। आपका ऑफिस में कॉन्फीडेन्स देखकर बॉस खुश होंगे। अगर किसी नये काम की शुरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर काफी फायदा होगा। अचानक कहीं से धन लाभ होगा। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किये गये कामों में लाभ होगा। सेहत का ध्यान रखें। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है।
☀️4 कर्क राशि :- आज इस राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने की योजना है। किसी अजनबी लोगों से अपनी बातों को शेयर करने से बचें। कुछ काम में रूकावट आ सकती है, इससे थोड़े परेशान भी होंगे। बच्चों के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे। इससे दोनों के बीच संबंध बेहतर होंगे। त्योहारों का आनंद लेंगे। व्यवसायिक मामलों में राजनीति का शिकार हो सकते हैं, सतर्क रहें। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – लाल है।
☀️5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातक को खुशियों से भरा रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में कुछ दोस्तों के सहयोग से प्रोजेक्ट पूरा होगा। जो विद्यार्थी विदेश में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए दिन बढ़िया है। शिक्षकों से पढ़ाई में मदद भी मिलेगी। पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। करीबी लोगों से कुछ अपेक्षाएं होंगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – आसमानी है।
☀️6 कन्या राशि :- आज इस राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है। कार्यों की प्रशंसा होगी। आपकी परेशानियों का समाधान निकलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जो भी काम शुरू करेंगे, वो समय पर पूरा होगा। करियर से संबंधित नए अवसर मिलेंगे। नये लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। आर्थिक पक्ष भी मजबूत बनेगा। मेहमान आएंगे जायेंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – पीला है।
☀️7 तुला राशि :- आज इस राशि के जातक का आत्मविश्वास बना रहेगा। काम मिलकर करने से आराम के लिए समय भी मिल जाएगा। बैंक से जुड़े लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी से मिला उपहार खुशी देगा। घर में परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन अपने साथी को छोटी-छोटी बातों पे नजरअंदाज करें। कानूनी सलाह के लिए अच्छा दिन है। जीवन-साथी की वजह से बिना मन के घूमेंगे। खुद के व्यवसाय में निवेश से लाभ मिलेगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्याम है।
☀️ 8वृश्चिक राशि :- आज इस राशि के जातक का उदार स्वभाव कई खुशनुमा पल लेकर आयेगा। आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें, जो जीवन-साथी की सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। काम के लिए पेशेवर लोग रुपये-पैसे और करियर हेतु फायदे में रहेंगे, विवादों से दूर रहें।शुक्र और मंगल ग्रह दूर रहने वाले हैं, लेकिन विवाहित शुक्र और मंगल एक-दूसरे में घुल जाएंगे। उधार देने से बचें और व्यापार में निवेश से बचें। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।
☀️9धनु राशि :- आज इस राशि के जातक का दिन शुभता लेकर आ रहा है। जातक के पास रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। साथ ही शाम तक घर में खुशी का माहौल भी बनेगा। पूरे दिन रिश्तों में मिठास भरेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ बातचीत करके कुछ परेशानियों को सुलझाएंगे। जातक का व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ और उन्नति होगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – संतरी है।
☀️ 10मकर राशि :- आज इस राशि के जातक के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपकी सफलता में थोड़ी रूकावटें आ सकती हैं। परिवार में सुख-शांति का माहौल बनेगा। अपने साथियों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बनाएंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें। आस-पास में किसी से अनबन होगी। वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। व्यवसाय य टूरिज्म से जुड़े लोगों के लिए चांदी रहेगी। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।
☀️ 11कुम्भ राशि :- आज इस राशि के जातक का दिन मिला-जुला रहेगा। किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। साथ ही इसमें सफल भी होंगे। व्यवसायियों को कोई बड़ा लाभ होगा। समझदारी से हर तरह की मुसीबतों से दूर रहेंगे। किसी काम से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इससे थकान भी महसूस होगी, लेकिन शाम तक रिलैक्स रहेंगे। करियर के कुछ अच्छे मौके हाथ से निकलेंगे। जातक का व्यवसाय चलेगा और आर्थिक मामलों में सुधार होगा। शुभ अंक – 2वॉर शुभ रंग – आसमानी है।
☀️12 मीन राशि :- आज इस राशि के जातक का दिन बढ़िया रहेगा। रूके हुए कामों में किसी मित्र की मदद मिलेगी। साथ ही कोई खुशखबरी भी मिलेगी। कोई जिम्मेदारी भी मिलेगी। जिन्हें पूरा करने में सफल होंगे, व अपने करियर में सफलता के बेहद करीब हैं। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नए विचार दिमाग में आयेंगे। कोई नई योजना बनायेंगे। साथ ही इसमें सफल भी होंगे। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – गुलाबी है।
?????#सुविचार !!
“यः, शास्त्रविधिम्, उत्सज्य, वर्तते, कामकारतः।,
न, सः, सिद्धिम्, अवाप्नोति, न, सुखम्, न, पराम्, गतिम्॥”
भावार्थ :- जो पुरुष शास्त्र विधि को त्यागकर अपनी इच्छा से मनमाना आचरण करता है वह न सिद्धि को प्राप्त होता है न परम गति को और न सुख को। प्रभु आप सभी का सदैव सर्व-मङ्गल करें।
????? हर हर महादेव सनातन धर्म की जय┉हो ।????
