back to top
Saturday, June 6, 2026
HomeAll Newsधार जिले में राजोद जल आवर्धन में अस्त व्यस्त हुई ग्राम पंचायत...

धार जिले में राजोद जल आवर्धन में अस्त व्यस्त हुई ग्राम पंचायत की पेयजल व्यवस्था, जनता हो रही परेशान

✍️बेबाक आज़ाद 9993756976

धार जिले में सरदारपुर तहसील के लाबरिया माही डेम से बदनावर तहसील तक 74 गांवों को सुलभ पेयजल उपलब्ध करवाने की सरकार की राजोद जल आवर्धन योजना निश्चित ही तारीफे काबिल है जिससे 2023 में जनता को जल प्रदाय होना है। जिसके लिए जगह जगह खुदाई कर जल आवर्धन के ठेकेदार द्वारा पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। राजोद जल आवर्धन योजना के तहत राजोद की गली गली घर घर तक नल कनेक्शन पहुंचाए गए है लेकिन योजना ठेकेदार द्वारा राजोद कस्बे में खुदाई कर पाइप डालने से ग्राम पंचायत की पेयजल पाइप लाइन को भी छतिग्रस्त कर दी गई है जिसकी वजह से वर्तमान पेयजल व्यवस्था खासी प्रभावित हो रही है। जिसकी दुरुस्ती ठेकेदार के काम पर निर्भर बनी हुई है। ठेकेदार द्वारा छतिग्रस की गई पुरानी पेयजल की पाइप लाइन के कारण राजोद नगर में विगत एक माह से ज्यादा समय से जनता जल के लिए परेशान है। परेशान राजोद की जनता निजी पेयजल वितरक पर निर्भर हो पानी खरीदना पड़ रहा है। प्रशासन से जल्द ही इस ओर ध्यान आकर्षित कर जनहित में जल्द से जल्द ग्राम पंचायत की पेयजल व्यवस्था शीघ्र चालू करवाने की दरकार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments