ऋतिक पंवार, सरदारपुर
सरदारपुर में नगर परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस के केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ विधायक प्रताप ग्रेवाल ने किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी जयप्रकाश शर्मा को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर भेंट की गई। कार्यक्रम को राजेन्द्र पुरोहित, वार्ड क्र. 5 के कांग्रेस प्रत्याशी संजय जायसवाल, वार्ड क्र. 12 के कांग्रेस प्रत्याशी शैलेन्द्र चौहान ने भी संबोधित किया। इस दौरान कैलाश गुप्ता, उमेश गर्ग, विजय गर्ग, अंसार खान, बलराम यादव, ब्रजेश ग्रेवाल, बगदीराम सिंगार, अम्बर गर्ग, परवेज लोदी, अनिल पाटीदार, सुनील गुप्ता, रफीक खान, लव गर्ग, प्रथम गर्ग,साहिल राज जैन, देवकरण यादव, दिनेश यादव, रवि वसुनिया, नीरज पांडे, अर्पित ग्रेवाल, मुकेश राठौर, राजेश राठौर, नरेन्द्र पारगी आदि उपस्थित रहे।
