back to top
Friday, April 17, 2026
HomeAll Newsविश्व नेता नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाई गई प्रधानमंत्री आवास योजना में हुई...

विश्व नेता नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाई गई प्रधानमंत्री आवास योजना में हुई बंदरबांट, पूर्व मंत्री दीपक जोशी के अलावा देवास भाजपा के किसी नेता की पेशानी पर चिंता की लकीर तक नहीं

पंडित प्रदीप मोदी _(साहित्यकार/स्वतंत्र पत्रकार)_ 9009597101

देवास जिले के बागली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सतवास, कांटाफोड़, लोहारदा में भ्रष्ट लोग गरीबों के मकान का सपना, मवेशियों की तरह चर गए और पूर्व मंत्री दीपक जोशी के अतिरिक्त देवास भाजपा के किसी नेता की पेशानी पर चिंता की लकीर तक नहीं उभरी। प्रधानमंत्री आवास योजना विश्व नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चलाई है, उन्होंने सपना देखा कि उनके देश के हर गरीब का अपना घर हो, यह सपना यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ही नहीं देखा है, अपितु देश के हर गरीब को दिखाया भी है, लेकिन देवास जिले के बागली विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्ट लोग, इस सपने को मवेशियों की तरह चर गए और उठते-बैठते नरेन्द्र मोदी का यश गान गाने वाले देवास भाजपा के नेता तमाशबीन बने रहे, देखते रहे। शर्म की बात यह है कि इस अक्षम्य अपराध को लेकर देवास भाजपा में सिर्फ पूर्व मंत्री दीपक जोशी मुखर हैं,

बाकी सारे भाजपा नेता मौनी बाबा बनकर बैठे हैं, मुंह में दही जमाकर बैठे हैं। कहने को देवास जिले में भाजपा के चार विधायक हैं, तीन संसदीय क्षेत्र लगते हैं, भाजपा तथा भाजपा युवा मोर्चा के संगठन पदाधिकारी है, भाजपा का मातृ संगठन है, उस संगठन के पदाधिकारी है, प्रधानमंत्री आवास योजना में हुई बंदरबांट को सब दर्शक दीर्घा में बैठकर देख रहे हैं, एकमात्र दीपक जोशी आवाज उठा रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाई गई प्रधानमंत्री आवास योजना में हुई बंदरबांट गलत है, इसके दोषियों को दंड मिलना चाहिए। बागली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के ही विधायक हैं, इस भ्रष्टाचार का विरोध सबसे पहले उन्होंने करना था, लेकिन वे मौन है, बागली विधायक को समझना चाहिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है और बागली विधायक अपने प्रधानमंत्री के सपने के ही प्रति गंभीर नहीं हैं।

देवास भाजपा जिलाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, तीनों सांसद, चारों विधायक, ये सब बागली के सतवास, कांटाफोड़, लोहारदा में प्रधानमंत्री आवास योजना में हुई बंदरबांट के खिलाफ आवाज क्यों नहीं उठाते? क्या ये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति निष्ठावान नहीं है? क्या इन्हें नहीं मालूम कि गरीबों को घर मिले, यह महज गरीबों का ही सपना नहीं है, अपितु विश्व नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी सपना है? क्या देवास के भाजपा नेता अपने प्रधानमंत्री के सपने के प्रति ईमानदार नहीं हैं, फिर बागली में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज क्यों नहीं उठाते? ***************

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments