back to top
Wednesday, September 9, 2026
HomeAll Newsबदनावर...कृषि उपज मंडी में किसानों के साथ वर्षों से मचा रखी है...

बदनावर…कृषि उपज मंडी में किसानों के साथ वर्षों से मचा रखी है लूट, मंडी सचिव की खोली आंखे, भाजपा किसान मोर्चा ने दिया एसडीएम को ज्ञापन..

जगदीश चौधरी, बदनावर

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा एस डी एम साहब को ज्ञापन दिया गया बदनावर कृषि उपज मंडी द्वारा किसानो के साथ कई वर्षों से लूट की जा रही है। व्यापारियों द्वारा किसानों के अनाज की तुलाई में 90 की भर्ती पर 1 किलो वजन काटा जा रहा है जो कि सरासर गलत है। 800 ग्राम का बारदान का वजन कांटे तो ठीक है पर 90 किलो पर 200 ग्राम अलग से अनाज का वजन बढ़ाया जा रहा है और सब्जी मंडी बदनावर में 40 ग्राम की कट्टी पर एक किलो वजन प्रति कट्टी काटा जा रहा है साथ ही कागज़ी खर्च भी किसानों से लिया जा रहा है। शासकीय मंडी प्रारंभ करने एवं आडत प्रथा बंद करने हेतु आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा पदाधिकारी द्वारा अनुविभागीय अधिकारी बदनावर एवं मंडी सचिव बदनावर को ज्ञापन दिया गया तथा मंडी सचिव को किसानों की सुविधा के लिए पेयजल व्यवस्था एवं किसान कक्ष को सुचारू रूप से चालू किया जाए की मांग करी है। इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला महामंत्री रतन पाटीदार, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धार हीतेंद्र सिंह राजपुरोहित, पूर्व मंडल अध्यक्ष ग्रामीण गजेन्द्रसिंह डोडिया, अशोक पटेल आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments