राजोद (पवन वीर) / आगामी महापर्व धरणीधर जन्मोत्सव 14 अगस्त हल छठ के दिन मनाने को लेकर सकल धाकड़ पंच एवं धाकड़ युवा संघ राजोद रानीखेड़ी की 2 अगस्त शनिवार को श्री राम धाकड़ धर्मशाला उगमनावास में बैठक रखी गई। भगवान धरणीधर जन्मोत्सव एक विशाल चल समारोह के रूप में मनाया जाएगा जो प्रतिवर्ष धाकड़ समाज द्वारा अपना व्यापार व्यवसाय एवं कृषि कार्य बंद रखकर मनाया जाता है। चल समारोह में घोड़े बैंड बाजा, खाक चौक व्यायाम शाला खाचरोद द्वारा अखाड़ा भगवान धरणीधर जी की सुसज्जित झांकी एवं अन्य आकर्षक झांकियां भी रहेगी चल समारोह पश्चात सभी स्वजाति बंधु राजोद रानीखेड़ी का सहभोज भी रहेगा। उपरोक्त सभी कार्यक्रम की रूपरेखा का मार्गदर्शन समाज के सभी वरिष्ठ जन धाकड़ सकल पंच राजोद एवं रानीखेड़ी ने किया। उक्त बैठक का संचालन समरथ बंबोरिया ने किया एवं आभार शंभू लाल कावलिया मोटा ने माना।
