बेबाक आजाद न्यूज,✍️पवन वीर राजोद
धार जिले के थाना राजोद को चोरी के मामले में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने छः मोटरसाइकिलें जब्त कर आरोपियों से चार लाख अस्सी हजार लोगों रुपए का माल मशरूका बरामद किया है। घटनानुसार दिनांक 31/07/2025 को फरियादी आशीष पिता राधेश्याम मेहता की 02 मोटर सायकल उसके घर के सामने से अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गये थे। फरियादी आशीष पिता राधेश्याम मेहता की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना राजोद पर अपराध क्रमांक 168/2025 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया था। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह द्वारा सम्पति संबधी अपराध की पतारसी हेतु थाना प्रभारी राजोद को निर्देशित किया था। पुलिस अधीक्षक जिला धार मनोज सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला धार विजय डावर के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर विश्वदीप सिंह परिहार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजोद रामसिंह राठौर द्वारा टीम गठित कर वाहन चोरों की पतारसी की गई। पतारसी की दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस थाना राजोद कि टीम द्वारा छः वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया। आरोपीयों से पूछताछ करने पर आरोपीयों द्वारा थाना बदनावर एवं राजोद क्षेत्र से वाहन चोरी करना स्वीकार किया तथा आरोपीयों के कब्जे से चोरी की छः मोटर साईकिल जप्त की गई हैं। जिनकी अनुमानित कीमत करीबन 4,80,000/- (चार लाख अस्सी हजार रूपये) है। आरोपीयों से जप्त वाहन के संबंध में थाना बदनावर कानवन एवं राजोद में अपराध पंजीबद्ध हैं। संबंधित थाने पर सूचना देकर वैधानिक कार्यवाहीं की जा रही हैं तथा गिरफ्तारशुदा आरोपीयों से पूछताछ की जा रही है। जप्त मशरूका -मोटर साईकिल HF DELUXE क्र. MP1IZA8219, मोटर साईकिल BAJAJ CT-100 क्रमांक MP.11.NF.0922, मोटर साईकिल BAJAJ CT-100 क्रमांक MP. 11.MW. 1110, मोटर साईकिल HERO SPLENDER (ब्लैक ब्लू कलर) क्रमांक MP. 11.MH.6615, मोटरसाइकल HERO SPLENDER (ब्लैक ब्लू कलर) क्रमांक MP.11.M.8874, मोटरसाइकल HF DELUXE (रेड ब्लैक)। पकड़े गए आरोपी (1) सुनील पिता रामलाल मेड़ा जाति भील उम्र 20 साल निवासी रामखेड़ा थाना राजोद, (2) ईश्वर पिता बद्रीलाल ओसारी जाति भील उम्र 19 साल निवासी रामखेड़ा, (3) विनय उर्फ विनोद पिता नाथु नाथ जाति नाथ निवासी गोन्दीखेड़ा ठाकुर, (4) मयंक पिता भेरु लाल सिंगाड़ जाति भील उम्र 18 साल निवासी रामखेड़ा थाना राजोद, (5) विजय पिता कोदर ओसारी जाति भील उम्र 20 साल निवासी नन्दलई हाल मुकाम रामखेड़ा थाना राजोद, (6) भारत पिता सुखराम कटारा जाति भील उम्र 22 साल निवासी नरसिंहपुरा थाना रायपुरिया हाल मुकाम रानीखेड़ी। उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी रामसिंह राठौर, उनि विक्रमसिंह देवडा, सउनि मनीष परमार, सउनि रमेशचन्द्र भाभर, सउनि पी.एस. डामोर, आर. 1087 विक्रम अहिरवार, आर. 298 महेन्द्र, आर. 1101 दिलीप मण्डलोई, आर. 895 दिपक मेडा, आर. 309 विवेक बौरासी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
