बेबाक आजाद न्यूज, ✍️ पवन वीर राजोद
राजोद~ शासकीय कन्या .मा.वि.राजोद में शासन की महती योजना के तहत सरपंच जितेंद्र गामड़, दीपक फेमस के हाथों छात्राओ को 11 निःशुल्क साईकल वितरण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच जितेंद्र गामड़ एवं भा.ज.पा. जिला महामंत्री दीपक फेमस संकुल प्राचार्य श्री जितेंद्र कुमार शर्मा ने माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सरपंच जितेंद्र गामड़, दीपक फेमस ने साईकल वितरण की।साथ ही छात्र व छात्राओ को आशीर्वचन देते हुए पड़ने लिखने में आने वाली परेशानियों पर हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रधान पाठक श्री विनोद कुमार वैष्णव ने किया, इस दौरान शाला परिवार के शिक्षक गण भोपाल सिंह चौहान, श्री राजेश बैरागी, श्री रमेश कुमार चन्द्रवाल, श्री मति पूजा पाटीदार, श्री मती हेमलता गामड़ , श्री मती लक्ष्मी डावर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार वैष्णव ने किया।आभार श्री रमाकान्त देराश्री ने व्यक्त किया।
