back to top
Wednesday, April 15, 2026
HomeAll Newsराजोद कन्या हायर सेकेंडरी में सेवानिवृत्ति पर शिक्षक श्री निनामा को साफ़ा...

राजोद कन्या हायर सेकेंडरी में सेवानिवृत्ति पर शिक्षक श्री निनामा को साफ़ा बांध, पुष्पहार पहना, शाल श्रीफल से सम्मानीत कर संस्था से भावबीनी बिदाई दी

पवन वीर राजोद 9993688124

राजोद। कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल राजोद संकुल अंतर्गत बिड़पाड़ा मा.वी.में पदस्थ शिक्षक बाबूलाल निनामा की अधिवार्षिकी पूर्ण होने पर बस स्टैंड स्थित कन्या हाई स्कूल के पुराने भवन पर बिदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संकुल प्राचार्य जितेंद्र शर्मा, विशेष अतिथि वरिष्ठ पत्रकार रमेश चन्द्र रजक एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक नंदराम मदारिया ने की। स्वागत उदबोधन सरस्वती वंदना गोपाल मुकाती,ने प्रस्तुत की। अभिनंदन पत्र का वाचन वरिष्ठ शिक्षक जगदीश बैरागी ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में संकुल प्राचार्य श्री शर्मा ने कहा कि एक शिक्षक कभी भी सेवा से निवर्त नही होता है, बल्कि उसके जीवन की नई पारी की शुरुवात होती है।सामाजिक यात्रा की ओर एक कदम बढ़ाने की आवश्यकता की जरूरत है। सेवा से निवर्त हो रहे श्री निनामा के प्रति उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए, श्री शर्मा ने उनकी सेवा कार्यो की प्रशंसा की। कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार सुरेश द्विवेदी, ने सम्बोधित करते हुए शिक्षक की महत्ता पर प्रकाश डाला, उन्होंने कहा कि एक शिक्षक अपने शिक्षा कार्यकाल में नई पीढ़ी का निर्माण करता है, वही से नए समाज का उदय होता है, लोगो को आज शिक्षकों के प्रति नजरिया बदलने की जरूरत है, शिक्षक को सम्मान चाहिये, ओर वो उसे मिलना भी चाहिये। इस अवसर पर आत्माराम मेहता, अशोक दामकीच, भूपाल सिंह चौहान, बृजलाल पंवार, विशेष अतिथि रमेश चन्द्र रजक, अध्यक्षता कर रहे नन्दराम मदारिया, ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सेवा से निवर्त हो रहे बाबूलाल निनामा ने सभी साथियों के प्रति सेवाकाल में दिये सहयोग के लिए कृतज्ञता ज्ञापित कर सभी का धन्यवाद माना। कार्यक्रम में संकुल की 25 शालाओ से आये शिक्षक शिक्षिकाओं ने सेवानीवर्त शिक्षक बाबूलाल निनामा का साफ़ा बांध कर, पुष्पहार पहना कर, श्रीफल शाल से सम्मानीत करते हुए उन्हें संस्था से भावबीनी बिदाई दी। कार्यक्रम का संचालन राजेश बैरागी ने किया तथा आभार आत्माराम मेहता ने माना। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments