ऋतिक पंवार सरदारपुर
आगामी नगर परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की मंगलवार को श्रीराम मन्दिर में वार्ड क्रमांक 13 बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे भारतीय जनता पार्टी की ओर से वार्ड 13 से प्रबल दावेदार मानी जा रही पिंकी पंवार। वार्ड से समर्थन में आये कार्यकर्ताओ ने नगर परिषद चुनाव प्रभारी को सौंपा आवेदन दिया जिसमें वार्ड वासियों ने बताया की पिंकी हमारे वार्ड की बेटी हे और भारतीय जनता पार्टी की बहुत की सक्रिय कार्यकता भी हे इन्होने पूर्व में हुवे 2012 के नगर परिषद चुनाव,2013 के विधानसभा चुनाव, 2017 के नगर परिषद चुनाव व 2018 क विधानसभा चुनाव में सक्रियता के साथ जिमीनी स्तर पर जा कर कार्य किया इनके व्यवहार और कार्य से प्रभावित होकर वार्ड वासियों ने अपने वार्ड का प्रत्याशी बनाये जाने हेतु समर्थन में आवेदन सौंपा
ऐसा माना जा रहा हे की इस बार भारतीय जनता पार्टी के नगर परिषद चुनाव में वार्ड 13 से पिंकी -भूपेंद्र सिंह पंवार का जितना तय है। देखना हे पार्टी इनको अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाती है या नहीं? फिर ऐसा ना हो की पिंकी पंवार की अनदेखी से भाजपा को वार्ड 13 से मुँह की खानी पड़ जाये और नगर परिषद में पुनः कांग्रेस काबिज हो जाये।
