बेबाक आजाद न्यूज 9993756976
परशुराम सेना के पूर्व जिला महामंत्री अभिषेक गौर ने बताया कि ब्राह्मण समाज बखतगढ़ ने प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर यह मांग की है कि आजाक्स संगठन के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष और आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के विवादित बयान से पूरे ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश है समाज के संज्ञान में आया है कि भोपाल में प्रांतीय अधिवेशन के दौरान वर्मा ने ब्राह्मण समाज की बेटियां के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की है जिसको लेकर पूरे समाज में कड़ी नाराजगी है। आईएएस अधिकारी वर्मा ने भोपाल के अंबेडकर मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, “जब तक कोई ब्राह्मण अपनी बेटी मेरे बेटे को दान नहीं करता या उससे संबंध नहीं बनाता, तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए।” ब्राह्मण समाज वर्मा के इस बयान की कड़ी निंदा करता है इस अशोभनीय, जातिवादी और ब्राह्मण बेटियों के प्रति अपमानजनक बात है ऐसा बयान वर्मा की घृणित मानसिकता और दिवालीयापन का सूचक है। ब्राह्मण समाज बखतगढ़ ने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि वर्मा के इस आपत्तिजनक टिप्पणी पर तुरंत एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए आईएएस अधिकारी की समाज की बेटियां पर टिप्पणी अशोभनीय, आपत्तिजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है साथ ही ब्राह्मण समाज का अपमान है। ब्राह्मण समाज स्वाभिमान से जीने वाला समाज है अपने सम्मान से कभी समझौता नहीं करेगा ब्राह्मण समाज का अपमान करने वाले अपनी हद में रहे अपनी हद ना भूले l साथ ही समाजजनों ने सरकार से यह मांग की है कि जातिवादी संगठनों में काम कर रहे बेलगाम अफसरों के बयानों पर प्रदेश सरकार तत्काल रोक लगाए यह मांग ब्राह्मण समाज बखतगढ़ के समाज अध्यक्ष अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, श्रवण गौर, अशोक तिवारी, रमेशचंद्र अग्निहोत्री, कन्हैया लाल शर्मा, कमलेश शुक्ला, संतोष शुक्ला, सुनील शर्मा, शिवदयाल अग्निहोत्री, राहुल पालीवाल, मनीष अग्निहोत्री, चिराग शर्मा, पंकज अग्निहोत्री, राहुल शर्मा अनिल शर्मा, प्रद्युम्न गौर , आदि समाजजनो ने की है l
