back to top
Friday, April 17, 2026
HomeAll Newsबरमण्डल मारू समाज में ध्वजारोहण के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 31...

बरमण्डल मारू समाज में ध्वजारोहण के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 31 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, दूल्हे आशीष ने मिले दहेज को लौटा कर समाज को दहेज नहीं लेने का संदेश दिया

✍️गोपाल मारू, बरमण्डल 9993454360


बरमंडल.अखिल भारतीय क्षत्रिय मारु कुमावत समाज का दुसरा सामुहिक विवाह 26 जनवरी 2023 गुरूवार को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर गोतीर्थ गोपालकृष्ण गौशाला धाम खुंटपला में आयोजित किया गया जिसमें वर वधुओं से सामुहिक ध्वजारोहण के बाद विवाह मंडप में पहुंच समाजिक ॠति रिवाज के साथ दुल्हा दुल्हन ने साथ फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने का वचन लिया। इस आदर्श सामूहिक विवाह में 31 जोड़े परिणय सूत्र में बंधें। सामूहिक विवाह में सर्वप्रथम ध्वजारोहण व वर-वधुओ द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान किया तत्पश्चात पाणिग्रहण संस्कार आचार्य देवकीनंदन शास्त्री (कानवन) के आचार्यत्व में संपन्न हुआ। सामूहिक विवाह में कन्यादान धर्मपिता व भोजन प्रसादी के लाभार्थी भेरूलाल श्रीकार परिवार खुंटपला रहें। सुंदर अभिव्यक्ति मंडल इंदौर द्वारा प्रत्येक जोड़े को रामचरित मानस ग्रंथ तथा युग निर्माण संस्थान उज्जैन द्वारा प्रत्येक जोड़े को गीताप्रेस गोरखपुर के धर्मग्रंथ भेंट किये गए। कई समाज बंधुओं द्वारा भी ग्रहस्थी का सामना देकर सामुहिक कन्या दान किया। समिति की और से सामुहिक विवाह में सहयोग प्रदान करने वाले दानदाताओं व बरमंडल, बरखेड़ा,खुटपला, लाबरिया सहित अनेक गांव प्रमुखों का भी सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया गया।

गौशाला परिसर में सामूहिक विवाह की बहुत ही जोरदार तैयारियां की गई थी। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के रहते गो-तीर्थ गौशाला परिसर में लगे पेड़ पोधो को भी पुरी तरह से तीन रंगों से सुसज्जित किया गया जो आकर्षक का केंद्र रहा। पुरी तरह से गौशाला को गो तीर्थ के रूप में सजाया गया है। वहीं वर आशीष राधेश्याम कुमावत ने सामुहिक विवाह में मिले दहेज़ को ना लेते हुए गौशाला में ही दान कर दिया तथा समाजजनों से दहेज़ प्रथा में दहेज़ ना लेने तथा ना देने की अपिल की। समाजजनों ने दुर दुर से सामुहिक विवाह सम्मेलन में उपस्थित होकर वर वधु को आशीर्वाद दिया तथा बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments