✍️सरदार पाटीदार, सरदारपुर न्यूज़
उप जेल सरदारपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया इस अवसर पर जिला न्यायालय धार के प्रधान जिला न्यायाधीश श्री अवनिन्द्र कुमार सिंह व सरदारपुर न्यायालय के प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश निरंजन कुमार पांचाल, द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राधाकिशन मालवीय, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 भूपेंद्र सिंह यादव, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 महेंद्र सिंह मेहसन ने बंदियों को विधिक सहायता की जानकारी दी तथा उप जेल की स्वास्थ्य भोजन व रहने की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर सहायक जेल अधीक्षक संजय कुमार परमार, मुख्य प्रहरी अमन प्रसाद श्रीवास, राम सिंह मौर्य एवं प्रहरी सियाराम, लीमन पूरे, अक्षय भालसे, संजीव डंडोतिया, आयुष मालवीय व न्यायालय कर्मचारी गणेश सूत्रकार भी उपस्थित रहे।
