back to top
Friday, April 17, 2026
HomeAll Newsप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुविधा सारी, एक्सरे मशीन बन्द, पैथोलॉजी लेब बन्द,...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुविधा सारी, एक्सरे मशीन बन्द, पैथोलॉजी लेब बन्द, मामा शिवराज के मंसूबों पर पानी फेरता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दसई

✍️सरदार पाटीदार, सरदारपुर न्यूज़….

धार जिले में दसई नगर की जनता जिम्मेदारों से सवाल करती है, जिम्मेदार क्यों मौन है। धार जिले के सरदारपुर तहसील में आबादी की द्रष्टि से सबसे बड़ा गांव दसाई है लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सारी सुविधाएं होने के बावजूद कर्मचारियों की कमी से मरीज परेशान हो रहे हैं। खरोड़ों खर्च के बाद भी प्रदेश के मुखिया की मंशा पर पानी फिरते दिखाई पड़ रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य की असुविधा को लेकर ग्राम पंचायत सरपंच कन्हैयालाल परमार व जनपद पंचायत सदस्य बालमुकुंद पाटीदार ने  प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र मे एक्सरा मशीन व पैथालॉजी लेब के बंद पड़ी होने तथा पदस्थ डाक्टर होने के बाद भी आम लोगो को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाऐ नही मिलने से परेशान होकर पदस्थ डाक्टर प्रदीप मालवीय को शिकायत दर्ज कराई। 
 उन्होंन कहा कि लाखो रुपये की एक्सरे  मशीन धुल खा रही है  व पैथोलॉजी लेब बंद होने के कारण आम लोगो को जांच व एक्सरे के नाम पर भारी रकम चुका कर मरीज उपचार कराने को मजबूर है।
इस विषय को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मे पदस्थ डाक्टर प्रदीप मालवीय से बात की तो उन्होने बताया कि हमारे  अस्पताल मे कर्मचारी की कमी व एक्सरे विशेषज्ञ व लेब टेक्निकल की कमी होने के कारण  हम  मरीजो  को सुविधा नही दे पा रहे है । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दसई इतना बड़ा होने पर भी स्वास्थ्य सुविधाएं कुछ भी नहीं है, जिम्मेदार झाड़ रहे हैं पल्ला, सत्ता विपक्ष के नेताजी भी सोए  कुंभकरण की नींद में, सरदारपुर तहसीील की ग्राम पंचायत दसई सबसेे बड़ी  पंचायत है फिर भी लापरवाही प्राथमिक स्वास्थ्यय केंद्र सुविधा होने के बाद भी वंचित है ग्रामीण सुविधाओंं से अब देखना है समाचार केे बाद सुविधाएं मिलेगी या फिर वही हालात रहेंगे।
 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments