back to top
Friday, April 17, 2026
HomeAll Newsबरमण्डल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का विशाल पथ संचलन निकला

बरमण्डल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का विशाल पथ संचलन निकला

✍️गोपाल मारू, बरमण्डल

बरमंडल. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरमण्डल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एकत्रीकरण हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत एकल गीत, अमृत वचन, भगवा ध्वज प्रणाम के साथ हुई। इस दौरान खंड कारवाह धर्मेंद्र पाटीदार, सेवानिवृत्त शिक्षक भारत सिंह चौहान, मंडल कारवाह रवि राठोड़ मंचासिन रहे। खंड कारवाह ने बोध्दिक देते हुए बताया कि हिन्दू समाज के खिलाफ कोई भी दुष्प्रचार या हिन्दू समाज को तोड़ने का काम करेगा उसका विरोध स्वयं सेवक करता है, किसी व्यक्ति का नहीं, देश का प्रथम व्यक्ति आज स्वयं सेवक है, एक समय हुआ करता था जब संघ की शाखाओं में नाम मात्र की संख्या हुआ करती थी जो आज एक वटवृक्ष की तरह हो गया है, सभी में लाना होगा समरसता का भाव। इसके पश्चात भगवा ध्वज लिए स्वयं सेवक नगर में कदम ताल कदम चल पड़े। एक विशाल पथ संचलन निकाला। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से दोपहर को प्रारंभ हुआ जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचा। जहां पर भगवा ध्वज प्रणाम के साथ समापन हुआ। नगर में स्वयं सेवकों का जगह जगह फुलों से स्वागत हुआ। बरमण्डल की सड़कें फुलों से पट गई। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से राजोद थाने से टीआई रोहित कछावा, एसआई रमेश नायक, एएसआई नंदकिशोर टंडावी, एएसआई पीएस डामोर, ईश्वर गरुडा व समस्त पुलिस स्टाप राजस्व विभाग स्टाफ मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments