back to top
Wednesday, September 9, 2026
HomeAll Newsनिवर्तमान विधायक ग्रेवाल के खास, नगर परिषद राजगढ़ के पूर्व अध्यक्ष की...

निवर्तमान विधायक ग्रेवाल के खास, नगर परिषद राजगढ़ के पूर्व अध्यक्ष की दुकान पर रविवार रात्रि में चोरों ने दिया चोरी को अंजाम, लाखों की सामग्री चुरा गए चोर, बीच बाजार चोरों को इतनी बड़ी चोरी को अंजाम देना दर्शाता पुलिस सक्रियता खत्म होती नजर आ रही

✍️सरदार पाटीदार, सरदारपुर 9753214250

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजगढ़ के आदर्श सड़क पर स्थित राजगढ़ के नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष भंवर सिंह बारोड़ की विद्युत मोटर पंप व पार्ट्स की दुकान पर बीति रात्रि अज्ञात चोर दीवार तोड़कर अंदर घुसे तथा दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आज सुबह जब पूर्व अध्यक्ष बारोड़ दुकान पर पहुंचे तो दुकान के अंदर सामान अस्त व्यस्त था तथा कई कीमती सामान नही था।

 पूर्व अध्यक्ष बारोड़ ने बताया कि अज्ञात चोर उनकी दुकान से न करीब 6 से 7 लाख रुपये कीमत के स्प्रेपम्प, विद्युत मोटर एवं मोटर स्प्रे पार्ट्स, 25 हजार रुपये नकदी व करीब 1 लाख रुपये से अधिक की कीमत का कॉपर तार सहित अन्य सामग्री चुरलर ले गए। दुकान पर हुई चोरी के मामले में प्रकरण दर्ज करने हेतु राजगढ़ थाने पर आवेदन दिया गया है। अब देखना है राजगढ़ पुलिस इतनी बड़ी चोरी का पर्दाफाश कैसे करती है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments