back to top
Thursday, September 10, 2026
HomeAll Newsचंद्रयान 3 की सफलता पर राजोद की सब्जी मंडी से व्यापारियों ने...

चंद्रयान 3 की सफलता पर राजोद की सब्जी मंडी से व्यापारियों ने आतिशबाजी कर दी इसरो को बधाई

✍️पवन वीर राजोद 9993688124
पूरे विश्व को चकित कर देने वाले इसरो के कारनामे ने हर हिंदुस्तानियों की छाती चौड़ी कर दी है, देश का बच्चा बच्चा, हर एक नागरिक भारत के चांद पर पहुंच जाने पर फूला नहीं समा रहा है, देश के कोने कोने में खुशियां मनाई जा रही है, इसी कड़ी में आज राजोद की सब्जी मंडी के व्यापारियों ने भी मंडी प्रांगण में आतिशबाजी कर खुशियां मनाई है। व्यापारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि चंद्रमा ग्रह के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश भारत बना है, कुछ देशों ने अपने झंडे पर चांद लगा रखा है पर आज हमारे देश का तिरंगा चांद पर गड़ा है और यह सब इसरो वैज्ञानिकों की मेहनत और लगन से हुआ है जिसके लिए इसरो की पूरी टीम को शुभकामनाओं के साथ बहुत बहुत बधाई। इस दौरान गिरधारी वीर वीर वेजिटेबल कंपनी, बद्रीलाल धाकड़ अर्जुन फ्रूट कंपनी, भारत धाकड़ भारत वेजिटेबल कंपनी, सुनील चौधरी चौधरी वेजिटेबल कंपनी, डॉ सुनील धाकड़ एनिमल हेल्थ साजोद आदि ने पटाखे फोड़, मिठाई खिला खुशियां मनाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments