✍️ ऋतिक पंवार, सरदारपुर
सद्भावना मंच राजगढ-सरदारपुर द्वारा प्रतिवर्ष निकलने वाली माही झिर्णेश्वर शिव कावड यात्रा इस वर्ष 28 अगस्त 2023, सोमवार को निकलेगी। आयोजन का यह 6टा वर्ष है, सद्भावना मंच के सदस्यो द्वारा बैठक आयोजित कर कावड यात्रा की रूपरेखा तैयार की। कावड यात्रा सुबह 09 बजे शंकर मंदिर मालीपुरा-राजगढ से निकलकर राजगढ नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए सरदारपुर मे माही नदी सहित प्रमुख मार्गो से होते हुए झिर्णेश्वर धाम पहुचेगी जहा पर भगवान झिर्णेश्वर महादेव का अभिषेक कर शिव भक्तो को 11 हजार अभिमंत्रित रूद्राक्ष वितरित किए जाएगे। साथ ही कावड यात्रा मे भगवान झिर्णेश्वर महादेव की मनमोहक झांकी एवं भोलेनाथ-अघोरी नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। यह जानकारी दीपक जैन द्वारा दी गई।
