बदनावर जगदीश चौधरी ।
लाखो की लागत संकुल दसई के विद्यालय भवन उन्नयन एवं छात्रवास उन्नयन सहित वाल बाउंड्री के निर्माण में एक दम घटिया स्तर के सामान को लेकर टप्पा तहसील दसई की जागरूक जनता ने शोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से उजागर करवाया था इस पर जिम्मेदार कर्मचारियों ने ठेकेदार के द्वारा काम सही होना बताया लेकिन जागरूक लोगो के द्वारा निर्माण में घटिया सामग्री के साक्ष्य देकर लगातार समाचार प्रकाशित करवाए गए थे जिस पर एक बार जिम्मेदार कर्मचारी ने झूठी जांच रिपोर्ट बना कर कार्य का उचित होना बताया और क्षेत्र के लोगो की जागरूकता देखते हुए कर्मचारियों ने ठेकेदार का कार्य रुकवा दिया है जिस पर करीब 2 पखवाड़े काम रोक दिया गया और अब मामले को ठंडा देखते हुए ठेकेदार को फिर से काम करने की मंजूरी दे दी है। आपको बता दे कि इस भवन उन्नयन एवं छात्रवास के भवन उन्नयन सहित वाल बाउंड्री का कार्य अन्य जिले के ठेकेदार को निविदा विज्ञापन के बाद मध्यप्रदेश शासन ने सोपा था लेकिन यह कार्य लेबर ठेकेदार के द्वारा घटिया तरीके से करवा कर लाखो के कार्य को मटियामेट करने जैसा है। जिम्मेदार कर्मचारियों से कई बार पूछा गया कि एस्टीमेट कब तक मिल पायेगा लेकिन जिम्मेदार कर्मचारियों के द्वारा बात को गोलमाल किया जा रहा है। वही संकुल में आये लाखो के कार्य में हो रही अनियमितता ओर भृष्टचार को देखते हुए अब लोगो ने जनजाति विभाग के सम्भगीय आयुक्त को पत्र भेजने की योजना बना रखी है । क्योकि इस लेबर ठेकेदार ने नीव से कई क्विंटल सरिया गायब कर दिया है और जिसको लेकर इंजीनियर ठीक से जांच करने की हामी नही भर रहे है।
