back to top
Thursday, September 10, 2026
HomeAll Newsखिलेड़ी में भगवान शिव की शाही सवारी में भक्तों ने किया बाबा...

खिलेड़ी में भगवान शिव की शाही सवारी में भक्तों ने किया बाबा भोलेनाथ का अभिनंदन

✍️जगदीश चौधरीबदनावर।
प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्रावण माह के अंतिम सोमवार को नगर मे अतिप्राचीन शिव मन्दिर से ग्रामीणो द्धारा भगवान भोले का विशाल डोला नगर भ्रमण के लिये निकाला। अलसुबह से ही मन्दिर में भजन-कीर्तन के साथ धार्मिक कार्यक्रमो का सिलसिला प्रारम्भ हो गया था। सुबह भगवान भोले का महाभिषेक पण्डित जी द्वारा किया गया। अभिषेक के बाद भगवान का आकर्षक श्रंगार किया गया जिसे देख कर भक्तों को महांकाल की याद ताजा हो गई। इसके बाद भोलेनाथ सुंदर सजी पालकी मे नगर भ्रमण के लिये निकले। जैसे ही मन्दिर परिसर से डोला निकला वैसे ही चारो ओर धार्मिक माहौल बन गया। बेन्ड बजे व ढोल के साथ ही भोले के भक्तजन नृत्य करते चल रहे थे।
डोले में सुन्दर झाकी में चंद्रयान-3 थीम व बच्चों द्वारा बनाई गई झांकी में बाबा भोलेनाथ का शिव लिंग आकर्षण का केंद्र रहा, डोले के आगे आगे अश्व पर घुड़सवार धर्म पताका लिए चल रहे थे। इस अवसर पर तेजाजी समिति द्वारा डोले में विराजित शिव जी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया वहीं पंचायत परिसर पर माँ भगवती मित्र मंडल द्वारा फलाहारी मिक्चर तथा भोईदिंया परिवार की ओर से केले की प्रसादी व डोडिया मित्र मंडल द्वारा भी फलाहारी मिक्चर वितरण किया गया। मन्दिर परिसर से ही भगवान भोलेनाथ का पूजन ग्राम के हर वर्ग के लोगो ने किया। नगर भृमण के दौरान भगवान की प्रतिमा का पूजन किया एवं नगर भ्रमण कर शिव सवारी पुनः शिव मंदिर पहुँची। जहाँ महाआरती कर भगवान भोलेनाथ से अच्छी वर्षा की कामना की एवं महाप्रशादी का वितरण किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments