back to top
Saturday, April 18, 2026
HomeAll Newsरुठ कर बैठे इन्द्र देवता को मनाने खिलेड़ी के ग्रामीणजन ने की...

रुठ कर बैठे इन्द्र देवता को मनाने खिलेड़ी के ग्रामीणजन ने की बाग-रसोई भोजन का आयोजन

✍️जगदीश चौधरी बदनावर।
क्षेत्र मे लम्बे समय से वर्षा नही होने से फसलों को जिस तरह से वर्षा की आवश्यकता है, उस हिसाब से वर्षा नहीं हो रही हैं। क्षेत्र में हर दिन बादल डेरा डालते हैं, लेकिन बगैर बरसे ही गुजर जाते हैं। ऐसे में उमस और गर्मी अब भी पीछा नहीं छोड़ रही है।ग्रामीणों की अब चिन्ता बढ़ने लगी है,पानी के लिए इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए टोने-टोटकों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। खिलेड़ी और समीपस्थ गाँव में इसके लिए मंगलवार को इन्द्रदेव को प्रसन्न करने के लिए बाग रसोई का आयोजन कर ग्रामीण जंगल मे पहुचे और परिवार सहित पूजा अर्चना कर इन्द्रदेव को चुरमे का भोग लगाकर अच्छी वर्षा की कामना की गई।बस स्टैंड स्थित अतिप्राचीन श्री वरदायक विश्व मंगल हनुमानजी मंदिर मे यजमानो के साथ पड़ित गजेन्द्र शर्मा के द्धारा वैदिक मंत्रो के साथ हवन पूजन कर अच्छी बारिश की कामना की गई एवं महाआरती उतारकर प्रशादी वितरण किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments