back to top
Friday, September 11, 2026
HomeAll Newsकर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर राजोद में भारत रजक मित्र मंडल...

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर राजोद में भारत रजक मित्र मंडल ने मनाया जश्न

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर राजोद क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली ऐतिहासिक जीत पर पार्टी में जश्न का माहौल है, इसी क्रम में रविवार को स्थानीय बस्टेण्ड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर आतिशबाजी की, ढोल बजवाकर खुशियों का इजहार किया। कार्यकर्ताओ ने एकदूसरे को मिठाई खिला कर मुँह मीठा करवाया। तथा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव उमंग सिंगार के सम्मान में नारे लगाए। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेमनारायण बैरागी ने कहा कि कांग्रेस की जीत ने सभी कार्यकर्ताओं में जान फुखि है, आने वाले चुनावों में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा के कुसाशन को उखाड़ फेखने का काम करेंगे। इस अवसर पर प्रेम नारायण बैरागी, सुरेश द्विवेदी, भरत रजक, ईश्वर धाकड़, किशन बगड़, लकी पटेल, बद्रीलाल, दशरथ नायमा, देसी राम, पन्नालाल सरपंच, जगदीश ओसारी, कैलाश रूनी, गणेश धाकड़, रामचंद्र सालवी, रमेश डामोर, पीरुलाल रूनी, रमेश मोहन डामर रूनी, राहुल सारोटी, अखिलेश, कन्हैयालाल नायमा, कैलाश खराड़ी, नन्दराम सलित्रा, जाकिर मंसूरी, हुसैनी भाई बोहरा, किशोर कटारा हनुमंत्या, किसन धाकड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments