✍️राहुल सेन, मांडव 9669141814
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेश अनुसार बूथ स्तर पर कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमें पूरे मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले बूथ स्तर मजबूत करने के लिए भूत विजय संकल्प अभियान के तहत धरमपुरी विधानसभा के नालछा मंडल के मांडू नगर और सुलिबयडी के बुथ के कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम रखा गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के इंदौर संभाग के प्रभारी राघवेंद्र गौतम भाजपा के संभाग कार्यालय मंत्री विष्णु शुक्ला भाजपा के जिला महामंत्री जयराम गावर भाजपा के नालछा मंडल अध्यक्ष मनोज पटेल भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बाबू दादा गिणावा कार्यक्रम में वक्ता के रूप में आए श्याम नायक अनिल यादव मैं बूथ स्तर के कार्यक्रम के धरमपुरी विधानसभा प्रभारी रविंद्र परिहार जिला मंत्री पवन कुशवाह मंच पर उपस्थित रहे।
भाजपा के जिले के प्रभारी और वक्ता श्याम नायक द्वारा कहा गया—भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा वाली पार्टी है भारतीय जनता पार्टी में एक जमीन स्तर का कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाता है वहीं कांग्रेस में परिवारवाद चलता है यह बूथ स्तर का जो कार्यक्रम है यह कार्यक्रम हमारा सेमी फाइनल है क्योंकि 2023 विधानसभा चुनाव हमारे लिए सेमीफाइनल हम यह चुनाव जीते हैं तो हमारा सेमीफाइनल मैच जीता हुआ है वही 2024 हमारा फाइनल मैच है हम सेमी फाइनल जीतने के बाद फाइनल पर जीत हासिल करना चाहते हैं इसलिए हमें सेमीफाइनल के लिए हमारे बूथ इतने मजबूत करना है कि हमारा फाइनल हम आराम से जीत जाएं।
वहीं भाजपा के जिला महामंत्री जयराम गावर द्वारा कहा गया–भारतीय जनता पार्टी कभी चुनाव का इंतजार नहीं करती है वह हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहती है वह भारतीय जनता पार्टी अपने प्रत्याशी पूरे मध्यप्रदेश में घोषित कर दिए हैं व्यक्ति कोई भी हो लेकिन भारतीय जनता पार्टी की तरफ से हमें सिर्फ कमल का फूल देखना है भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार सिर्फ कमल का फूल है हमें व्यक्ति को नहीं देखते हुए सिर्फ कमल के फूल पर ध्यान देना है भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रीय विचारधारा की पार्टी है जो देश के विचारों को लेकर चलती है वही हमारे बूथ को कैसे मजबूत करना है उसके लिए हमें हमारे बूथ पर जाकर मध्य प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की सारी योजनाएं जनता को बतानी है जिससे हमारे बुथ और मजबूत होंगे वही शासन की जानकारी जनता तक पहुंचेगी
भाजपा के संभागीय प्रभारी राघवेंद्र गौतम द्वारा कहां पर है–भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तर पर मजबूत होना जैसे पंच से प्रधानमंत्री तक एक जैसा भाजपा को मजबूत होना हम हमारी बूथ को इतना मजबूत कर दें अगर हम हमारा बूथ जीत जाए तो गांव के पंच से लगागर प्रधानमंत्री मंत्री तक हमारी पार्टी को कोई नहीं हरा सकता हमारा लक्ष्य अर्जुन के तरह होना चाहिए अर्जुन ने जिस तरह अपना लक्ष्य चिड़िया की आंखों पर रखा उसी तरह हमारा लक्ष्य हमारे बूथ पर रहना चाहिए हम हमारा बुध मजबूत करके लाए
भाई भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज पटेल द्वारा–भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया और कहां कि भारतीय जनता पार्टी को हम बूथ स्तर पर इतना मजबूत करे गै कि हमारा बूथ सबसे मजबूत होगा। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष निलेश भारती, भाजपा मंडल के महामंत्री मनोज भाभर, भाजपा के मंडल महामंत्री केशव पंडित, अतेंद्र जायसवाल, मांडू नगर उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, भाजपा युवा नेता राहुल सेन, मांडव पार्षद मानसिंह जी गिनावा, नंदू वसुनिया चलिया, राजेश ठाकुर, अंतर भाबर, मनोज बामनिया, धर्मेंद्र प्रजापत, मनोहर ठाकुर, रामलाल, सुनील, पवन सिंह चौहान, रतन बामनिया, श्याम लीलर मौजूद रहे वही कार्यक्रम में खेल की गतिविधि रस्सी कूद, कबड्डी, रूमाल झपट्टा करवाए गए करवाए गए वही कार्यक्रम का संचालन मांडू नगर परिषद उपाध्यक्ष कृष्णा यादव ने किया तथा कार्यक्रम का आभार धरमपुरी विधानसभा प्रभारी रविंद्र परिहार ने माना।
