✍️सरदार पाटीदार, सरदारपुर
75 वे गणतंत्र दिवस पर सरदारपुर न्यायालय में प्रथम जिला न्यायाधीश श्री निरंजन कुमार पांचाल द्वारा एवं अभिभाषक संघ परिसर में अध्यक्ष बी.जे. उपाध्याय द्वारा झंडा वंदन किया गया, इस अवसर पर सभी न्यायाधीश गण सभी अभिभाषक गण एवं न्यायालय के सहयोगी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं अभिभाषक संघ द्वारा भारत माता की पूजा अर्चना कर देश भक्ति गीत की भी प्रस्तुति दी गई।
———————————-
बेबाक आजाद न्यूज, चीफ एडिटर, आजाद अग्निहोत्री, 9993756976
