✍️सरदार पाटीदार, सरदारपुर
मध्यप्रदेश पाटीदार समाज संगठन सरदार पटेल युवा संगठन सरदारपुर ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार सौंपा ज्ञापन, पाटीदार समाज में आक्रोश की लहर, न्याय नहीं मिलने पर पूरे प्रदेश में होगा आंदोलन जिसकी जिम्मेदार खुद प्रशासन होगा।
मध्यप्रदेश पाटीदार समाज संगठन सरदार पटेल युवा संगठन सरदारपुर में आज तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें लिखा है कि असामाजिक तत्व द्वारा माकड़औन, तहसील ताजपुर जिला उज्जैन में दिनांक 25 1 2024 को सुबह कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा को ट्रैक्टर से बांधकर तोड़ी गई है, उपद्रवियों ने आगजनी भी की और पथराव भी किया जिसमें कई लोग घायल हुए हैं, दुकानों में भी तोड़फोड़ और आगजनी की गई है, सरदार वल्लभभाई पटेल किसी एक विशेष समाज की नहीं किंतु पूरे राष्ट्र की धरोहर है, उक्त कृत क्षमा योग्य नहीं है। सर्व समाज का अपमान उक्त कृत्य घोर निंदनीय है, ऐसे असामाजिक तत्वों पर रासुका की धारा लगाकर तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जावे एवं अपराधियों के मकान भी तोड़े जावे। सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा को पुनः स्थापित किया जावे। जिस ट्रैक्टर से सरदार पटेल की मूर्ति को तोड़ा गया उसे भी राजसात किया जावे। उपरोक्त मांग सर्व समाज करता है, उक्त मांग तीन दिवस में पूरी नहीं होने पर पूरे प्रदेश भर में आंदोलन किया जाएगा। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आवेदन पर उचित कार्रवाई कर शीघ्र ही न्याय किया जाएगा। इस दौरान सरदार पटेल तहसील अध्यक्ष शुभम पाटीदार, ओम प्रकाश पाटीदार, पत्रकार सरदार पाटीदार, महेश पाटीदार, राहुल पाटीदार, सुखदेव पाटीदार, अभिषेक पाटीदार, राहुल पाटीदार, सचिन पाटीदार, अभिषेक पाटीदार, चेतन पाटीदार, विश्वास पाटीदार, अनिल पाटीदार, मनीष पाटीदार एवम् पाटीदार समाज के सरदारपुर तहसील के कई गांव से सामाजिक बंधु ज्ञापन देने उपस्थित हुए। सरदार पटेल युवा संगठन के पदाधिकारी जय सरदार जय पाटीदार के जयकारों से गूंज उठा सरदारपुर नगर।
———————————-
बेबाक आजाद न्यूज, चीफ एडिटर आजाद अग्निहोत्री, 9993756976
