back to top
Saturday, April 18, 2026
HomeAll Newsविद्युत विभाग की लापरवाही से 11 केविए करंट की चपेट से युवक...

विद्युत विभाग की लापरवाही से 11 केविए करंट की चपेट से युवक की हुई मौत, सरदारपुर फुलगांवड़ी चौकड़ी पर परिजनो ने किया चक्काजाम, कांतिलाल भूरिया और प्रताप ग्रेवाल भी पहुंचे जाम स्थल

✍️ऋतिक पंवार, सरदारपुर

सरदारपुर नगर के टंकीपुरा मोहल्ले के 25 वर्षीय युवक मुकेश पिता दरियावसिंह भाबर की रविवार को दोपहर मे विद्युत विभाग की लापरवाही की वजह से खेत पर कार्य करने के दौरान 11 केवीए विद्युत लाईन की चपेट मे आ जाने पर करंट लगने से मौत हो गई। परिजन दीपक भाबर के अनुसार खेत मे 11 केवीए विद्युत लाईन का एक पोल लगभग 20 दिन से गिरा हुआ था जिसे सही करने के लिए कई बार विद्युत विभाग के कनिष्ठ अधिकारी अनिल अमोदे को सूचना दी गई, विद्युत विभाग के लाईनमेन विनोद चैहान द्वारा निरीक्षण भी किया गया लेकिन विद्युत पोल को सही नही किया गया जिसकी वजह से मुकेश की मौत हो गई। मुकेश की मौत की खबर के बाद परिजनो द्वारा विद्युत विभाग सरदारपुर के कनिष्ठ अधिकारी अनिल अमोदे को सुचना दी गई लेकिन विद्युत विभाग का कोई भी अधिकारी-कर्मचारी मौके पर नही पहुचा जिससे आक्रोशित परिजनो एवं नगर के नागरिको द्वारा मृतक मुकेश का शव नेशनल हाईवे स्थित फुलगाॅवडी चौकड़ी पर रखकर चक्काजाम कर दिया जिससे दोनो तरफ वाहनो का बडा जाम लग गया। चक्काजाम की सूचना सरदारपुर थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना एवं तहसीलदार दीपाली जाधव को मिली तो वह चक्काजाम स्थल पहुचे। चक्काजाम के दौरान झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया भी रूके और अधिकारियो एवं परिजनो से चर्चा की। क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल के मौके पर पहुचने के बाद विधायक ग्रेवाल ने तहसीलदार दीपाली जाधव से पूरे मामले की उचित जांच की मांग करते हुए डाॅक्टरो की पैनल बनाकर मृतक मुकेश के शव का पीएम करने की बात कही, विधायक प्रताप ग्रेवाल, तहसीलदार दीपाली जाधव एवं थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना के आश्वासन के बाद परिजनो द्वारा चक्काजाम समाप्त कर शव को पीएम के लिए सिविल अस्पताल सरदारपुर ले जाया गया एवं विधायक प्रताप ग्रेवाल भी सिविल अस्पताल पहुचे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments