✍️पवन वीर राजोद
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा पुरे प्रांत में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है इस निमित्त धार जिले में प्रथम वृक्षारोपण प्रखंड राजोद के ग्राम साजोद के आनंद मंगल धाम हनुमान मंदिर में किया गया। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा वहां 11 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर राजोद प्रखंड पालक एवं जिला संयोजक मोहनीश सिंह सोलंकी, धर्म प्रसार प्रमुख नंदराम कटारा, सत्संग प्रमुख कांतिलाल मारू, सहमंत्री दीपक सिंह राठौर, प्रखंड अध्यक्ष बाबूलाल सिंगार, उपाध्यक्ष आशीष जाट, मंत्री राकेश मेहता, संयोजक संदीप धाकड़, नानालाल धाकड़ आदि उपस्थित थे।
