back to top
Saturday, April 18, 2026
HomeAll Newsपाटीदार समाज ने कुलदेवी मां उमिया माताजी के 3000 फोटो प्रतिमा 16...

पाटीदार समाज ने कुलदेवी मां उमिया माताजी के 3000 फोटो प्रतिमा 16 गांव में भेंट करी

✍️सरदार पाटीदार सरदारपुर

अपनी मां कुलदेवी मां उमिया प्रतिमा वितरण की अनोखी पहल पाटीदार समाज के घर-घर विराजे की माता मां उमिया संगठन के धार जिला मीडिया प्रभारी पत्रकार सरदार पाटीदार लेड गांव को बनाया गया है । हम आपको बता दें कि पाटीदार समाज सरदार वल्लभभाई पटेल के वंशज परिवार के हैं लव एवं कुश के वंशज है पाटीदार समाज
मां पार्वती के रूप में ऊंझा गुजरात में विराजित पाटीदार समाज की कुलदेवी मां उमिया माताजी विराजमान है। उमिया परिवार संगठन के धार जिला प्रभारी मनोहर कामदार रानिपुरा ने बताया देश विदेश में मां उमिया के प्रति आस्था श्रद्धा और भक्ति बढ़ रही है इसी भाव से माताजी के एक परम भक्त श्री सुभाष जी गोठी उज्जैन द्वारा रतनपुरा, गाजनोद, रेशमगारा, कोद, जालमपुरा, कुमेडी, बिडवाल, नई बिडवाल, रानिपुरा, बामन्दा,  चिराखान, धामन्दा, लेडगांव,  मोरगांव, बिछिया, बड़ोदिया, आदि गांवों मे  उमिया माताजी की फोटो प्रतिमा प्रत्येक घर में भेंट स्वरूप दी गई। श्री उमिया माताजी संस्थान ऊंझा (गुजरात) के महामंत्री श्री दिलीप भाई पटेल (नेताजी) एवं प्रचार प्रसार प्रमुख श्री प्रवीण भाई पटेल के मार्गदर्शन में उमिया परिवार संगठन के धार जिला मिडीया प्रभारी सरदार पाटीदार लेडगांव कि नियुक्ति की गई साथ हि ग्राम अध्यक्ष बनाए गऐ जो ऊंझा में होने वाले कार्यक्रम कि जानकारी घर घर पहुंचा सके। ग्राम अध्यक्ष के साथ हर गांव में शिक्षा समिति भी बनाई गई जो प्रत्येक गांव में कोचिंग कि व्यवस्था करेगें जिसमे सभी समाज के बच्चे पढ़ सकेंगें ।कार्यक्रम में सुभाष जी पाटीदार गोठी,सेठ रमेश चंद्र पाटीदार आलू वाले, मदनलाल जी शिक्षक राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित,जानकीलाल जी पाटीदार पूर्व SDO सिंचाई विभाग, डॉ भगवान भाई पाटीदार सरदारपुर, छगन लाल पाटीदार , बद्रीलाल पाटीदार  अतिथि के रूप में उपस्थित रहे लेड गांव नगर में मां उमिया माता दल का भव्य स्वागत किया गया पाटीदार समाज के वरिष्ठ नागरिक अध्यापक भरत लाल जी पाटीदार पटवारी शांतिलाल पाटीदार ईश्वरलाल पाटीदार अध्यापक नाथू लाल जी पाटीदार सोहन लाल पाटीदार डॉ पूनम चंद पाटीदार पत्रकार सरदार पाटीदार पत्रकार महेश पाटीदार सचिव रविंद्र पाटीदार एवं समस्त पाटीदार समाज के नागरिक उपस्थित थे। उक्त जानकारी उमिया परिवार संगठन जिला प्रभारी मनोहर कामदार रानिपुरा ने दि ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments