✍️बेबाक आज़ाद 9993756976
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक पीथमपुर श्री तरुणेन्द्र सिंह बघेल के नेतृत्व में दिनांक 12/06/2023 से 19/06/2023 तक महिलाओं एवम बच्चो के विरुद्ध होने वाले अपराधो के संबंध में जागरूकता व महिला सुऱक्षा के संबंध में व समाज में सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने में पुरुषो का सहयोग सुनिश्चित करने हेतु शुरू हुए विशेष जागरूकता अभियान ” मैं हूं अभिमन्यु” का शुभारंभ जिला धार में किया गया था। इस के तहत आज दिनांक 14/06/2023 को पुलिस थाना सागौर एवं इसके अंर्तगत आने वाली पुलिस चौकी दिग्ठान क्षेत्र अंर्तगत उक्त अभियान के तहत अलग-अलग स्थानो पर कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमें उपस्थित नागरिको को महिला एवम बच्चो के विरुद्ध होने वाले अपराधो के प्रति जागरूक कर, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, डायल 100, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में बताया गया। थाना प्रभारी सागौर राजेन्द्र सिंह भदौरिया के द्वारा नशा, लिंग भेद, अश्लीलता, दहेज, अशिक्षा आदि सामाजिक बुराइयो को दूर करने हेतु जागरुक किया गया व आम महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सजगता और संवेदनशील रहने हेतु समझाइश दी गई। उक्त कार्यक्रम में मैं हुं अभिमन्यु का सेल्फी कट आऊट प्वाइंट लगाया गया, एवं “मैं भी अभिमन्यु “ की तख़्ती व महिलाओ के प्रति होने वाले अपराधो के संबंध में जागरुकता लाने के लिये व अभिमन्यु अभियान के बारे में समस्त नागरिको को जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में आज दिनांक 14/06/2023 को स्कुल तिराहा सागौर एवं बस स्टैण्ड दिग्ठान पर थाना प्रभारी सागौर राजेन्द्र सिह भदौरिया व चौकी प्रभारी दिग्ठान योगेन्द्र सिंह जादौन व उनकी टीम उपस्थित थी।
