✍️बेबाक आज़ाद
बेटे को जान से मारने व बदनाम करने की धमकी देकर बार बाए बलात्कार करने वाले लाबरिया के एक डॉक्टर पर महिला अपराध संबंधित गंभीर धाराओं में बदनावर थाने पर मुकदमा दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लाबरिया के सुखदेव पिता नंदराम पटेल जाती मारू उम्र 36 साल पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए बदनावर थाने में मामला दर्ज करवाया है। महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपी डॉक्टर उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दे कर उसकी इच्छा के विरुद्ध बार बार उसके साथ बलात्कार कर रहा था। फ़ोन पर धमकियां दे कर बुलाता था कि नहीं आई तो तुझे बदनाम कर दूंगा, अंततः पीड़ित महिला का सब्र का बांध टूटा ओर पीड़ित महिला ने इस आशय की रिपोर्ट बदनावर थाने पर दर्ज करवाई है जिसपर बदनावर पुलिस ने भारतीय दंड विधान की धारा 376(2)(ड), 376(2)(n), 342 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
