back to top
Saturday, November 7, 2026
HomeAll Newsगुरुजी मंगू उवाच… प्रभारी मंत्री से करा लिया...

गुरुजी मंगू उवाच… प्रभारी मंत्री से करा लिया अधिकारियों ने अधूरी सड़क का लोकार्पण?

✍️पंडित प्रदीप मोदी (साहित्यकार/स्वतंत्र पत्रकार) 9009597101

?क्या कहा, सन् 2021 में पूर्ण होने वाली प्रधानमंत्री योजना की सड़क सन् 2023 में भी पूर्ण नहीं हुई और अधिकारियों ने लीपा-पोती करके प्रभारी मंत्री से लोकार्पण भी करा दिया?

?हां गुरुजी,

?तो क्या प्रभारी मंत्री खोजबीन नहीं करते कि जादूगर अधिकारी उनसे क्या लोकार्पण करा रहे हैं, लोकार्पित निर्माण कार्य की स्थिति क्या है, गुणवत्ता क्या है।

?गुरुजी, पता नहीं।

?यह तो भोली-भाली जनता को छलना है मंगू, धोखा देना है।

?जी गुरुजी, बेशर्मी की बात यह कि कलेक्टर, विधायक, प्रभारी मंत्री और इनके चापलूस समर्थकों ने अधूरी सड़क का लोकार्पण कराते हुए फोटो भी खिंचवाई।

?अच्छा मंगू तू ये तो बता कि तू कौन सी सड़क की बात कर रहा है?

?गुरुजी मैं खातेगांव कन्नौद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली कुसमानिया से काकड़कुई तक की 22 किलोमीटर लम्बी सड़क की बात कर रहा हूं, जो प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सन् 2021 में बनकर तैयार हो जाना थी, इस सड़क की लागत 9 करोड़ 18 लाख 64 हजार रुपए है और इसका निर्माण आर.के. कंस्ट्रक्शन गंधर्वपुरी द्वारा किया गया है। गुरुजी इस सड़क के गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य को लेकर तत्कालीन इंजीनियर ने सड़क की एनसीआर काटी थी, भ्रष्टों की जमात ने उस कर्तव्यनिष्ठ इंजीनियर का ट्रांसफर करा दिया।

?मंगू ये भ्रष्ट, मानव समाज में गिजबिजाते कीड़े हैं, जो सारे समाज को खोखला कर रहे हैं।

?हां गुरुजी, सन् इक्कीस में पूर्ण होने वाली सड़क, सन् तेईस आधा गुजर गया और अधूरी है, इस अधूरी सड़क का प्रभारी मंत्री ने लोकार्पण भी कर दिया।

?बेटा मंगू तू तो बड़ा समझदार हो गया है, इतनी जानकारी तू लाता कहां से है?

?नहीं नहीं गुरुजी, ये आरोप तो खातेगांव कन्नौद विधानसभा क्षेत्र के किसी औम पटेल नामक नेता ने लगाए हैं।

?अच्छा तू उस नेता के आरोप पर बात कर रहा है।

?जी गुरुजी, आरोप लगाने वाले नेता ने कहा अधूरी सड़क पर लीपापोती करके प्रभारी मंत्री से लोकार्पण करा दिया,ना तो सड़क के शोल्डर भरे गए, ना ही बिजली के पोल शिफ्ट किए गए,ना ढंग से नाली निर्माण हुआ, ना सड़क के जोड़ों की ठीक से कटिंग हुई, अनेकानेक खामियों से भरी सड़क का लोकार्पण ग्राम विकास सड़क प्राधिकरण के भ्रष्ट अधिकारियों ने प्रभारी मंत्री से कराकर उनकी छवि पर सवाल खड़े कर दिए।

?मंगू सारे कुएं में ही भांग घुली है। सबसे ज्यादा शर्म की बात तो क्षेत्र के विधायक के लिए होनी चाहिए कि उसके क्षेत्र में भ्रष्ट अधिकारियों ने अधूरी सड़क का लोकार्पण प्रभारी मंत्री से करा दिया।

?लेकिन गुरुजी क्षेत्रीय विधायक का शर्म से कोई लेना-देना ही नहीं रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments