back to top
Friday, April 17, 2026
HomeAll Newsसागौर पुलिस ने किया कुंवर सी में हुई सनसनीखेज लूट का पर्दाफाश,...

सागौर पुलिस ने किया कुंवर सी में हुई सनसनीखेज लूट का पर्दाफाश, सोने चांदी के आभूषण नगदी व पल्सर मोटरसाइकिल सहित तीन लाख का मशरूका जप्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

✍️बेबाक आज़ाद 99937656976

B6सागौर थाना क्षेत्र के ग्राम कुंवर सी में हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का पर्दाफाश ( तीन आरोपी गिरफ्तार ) सोने चांदी के आभूषण नगदी एवं पल्सर मोटरसाइकिल सहित 3 लाख का मशुर्का जप्त।
जेल में सजा काटने के दौरान मास्टरमाइंड भगवान उर्फ भाऊ की हुई थी अन्य
आरोपियों से दोस्ती ।
मास्टरमाइंड भगवान उर्फ भाऊ ने जेल से रिहा होते ही जेल के साथी बदमाश दोस्तों के साथ मिलकर बनाई योजना व दिया घटना को अंजाम।
घटना में शामिल बदमाश अजय मालवीय थाना धार कोतवाली का है निगरानी सुदा बदमाश।
दिनांक 09/04 /2023 को पुलिस थाना सागौर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुंवरसी के रहने वाले व्यापारी नवीन पिता सुरेश जायसवाल के द्वारा अपने घर में रात्रि को अज्ञात चार व्यक्तियों के द्वारा दुकान से शटर को उठाकर प्रवेश कर उन्हें एवं उनके माता-पिता को बंधक बनाकर चाकू एवं ब्लेड से चोट पहुंचाकर घर में रखी अलमारी से सोने चांदी का हार ,झुमके, मंगलसूत्र ,चैन अंगूठी ,पायजप, बिछुड़ी सहित नगदी ₹50000 रुपये एवं विवो कंपनी का मोबाइल एवं कीपैड मोबाइल लूटकर ले गए फरियादी की दी गई सूचना पर थाना सागौर पर अपराध क्रमांक 140/ 2023 धारा 458 ,382 भादवी बढ़ाने धारा 394 397 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया इस सनसनीखेज लूट की वारदात से आसपास के ग्रामीणों में दहशत थी जिसे गंभीरता से लेते हुए श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय ग्रामीण श्री चंद्रशेखर सोलंकी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री मनोज कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री देवेंद्र पाटीदार के द्वारा ग्राम कुंवरसी के घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक पीथमपुर श्री तरुनेद्र सिंह बघेल के निर्देशन में अनुभाग पीथमपुर के अधिकारियों कर्मचारियों की एक विशेष टीम बनाई गई टीम के द्वारा घटनास्थल ग्राम कुंवरसिं से आने जाने वाले अलग-अलग मार्गों पर सीसीटीवी फुटेज निकाले गए एवं साइबर सेल धार की मदद ली गई घटना दिनांक को ग्राम कुंवरसिं से पीथमपुर ,धार की तरफ जाने वाले रास्ते पर उसी समय में दो मोटरसाइकिल पर चार लोग धार तरफ जाते हुए दिखाई दिए पुलिस टीम द्वारा लूट के पूर्व आरोपी एवं जेल से रिहा हुए आरोपियों की जानकारी प्राप्त कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया जिस पर दिनांक 19/04/2023 को विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की कुंवरसि में हुई लूट के संदिग्ध भगवान उर्फ भाऊ पिता एकनाथ जो कि पूर्व में लूट के अपराधों में जेल में सजा काट चुका है अपने साथी सुनील उर्फ जितेंद्र गांव कुंवरसि धार का अजय लालू एवं धर्मेंद्र निवासी सांगवीकला तिरला का ठाकुर के ढाबे आडी बांट रोड पर बैठे हैं एवं आपस में माल बंटवारे एवं माल को ठिकाने लगाने की बात कर रहे हैं जिन्हें घेराबंदी कर कर पकड़ा पूछताछ करने पर सभी के द्वारा दिनांक 8/04/ 2023 को रात्रि में मांडव रोड पर एकत्रित हुए जहां सुनील उर्फ जितेंद्र ने बताया कि यह कुंवरसिं ग्राम में जायसवाल कीराने वाला रहता है उसका तीन मंजिला मकान बना हुआ है उसके यहां लूट करना है इस पर अजय व धर्मेंद्र अपनी अपनी मोटरसाइकिलों से भगवान व सुनील उर्फ जितेंद्र को रात्रि 3:00 बजे लेकर आए व ग्राम कुंव सिं में नवीन जयसवाल की किराना दुकान का शटर उठाकर प्रवेश कर नवीन व उसके माता-पिता को बंधक बनाकर चाकू व ब्लेड से मारकर चोट पहुंचाकर उनको उसके घर में निवार के पलंग की निवाड़ से बांध दिया व सोने चांदी के आभूषण मोबाइल व नगदी ₹50000 रुपये लूट कर ले गए व उतावद में लुटे हुए माल का बंटवारा कर लिया आरोपियानो की दी गई सूचना के आधार पर लूटे गए माल में सोने चांदी के आभूषण व ₹35000 रुपये नकदी व घटना में प्रयोग की गई पल्सर मोटरसाइकिल सहित करीब ₹300000 रुपये का मस्रुका का जप्त किया जा चुका है शेष मस्रुका का एवं मोटरसाइकिल फरार आरोपी धर्मेंद्र की तलाश कर मिलने पर जप्त किया जाएगा इस घटना का मुख्य सरगना भगवान उर्फ भाऊ है जो थाना सरदारपुर अंतर्गत राजगढ़ में वर्ष 2014 में व्यापारी के घर में हुई 25 लाख की सनसनीखेज लूट की घटना में धार जेल में सजा काट रहा था जो दिनांक 31/3 /2023 को जेल से रिहा हुआ था जेल में बंद रहने के दौरान धर्मेंद्र जितेंद्र व अजय से दोस्ती होने से इस घटना को अंजाम दिया सभी आरोपियों के पूर्व में जिला धार थाना क्षेत्र अंतर्गत कई अपराध पंजीबद्ध है उक्त घटना का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह भदोरिया व उनकी टीम ने उ नि योगेंद्र सिंह जादौन स उ नि ओमेंद्र सिंह भाटी स उ नि मुकेश कुमार प्रधान आरक्षक 105 विजय भाटी प्रधान आरक्षक 835 रोशन गौड प्रधान आरक्षक 855 संजय सिसोदिया प्रधान आरक्षक 818 अनिल राठौड़ आरक्षक 983 राधामोहन आरक्षक 212 रवि चौधरी आरक्षक 09 विपिन विश्वकर्मा आरक्षक 937 चंदर आरक्षक 996 अखिलेश सैनिक 77 कालिदास सैनिक 223 शिवनारायण एवं अपराध शाखा धार प्रभारी श्री दिनेश शर्मा एवं उनकी टीम आरक्षक प्रशांत एवं आरक्षक सर्वेश का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments