back to top
Friday, September 11, 2026
HomeAll Newsसाजोद में धाकड समाज नि:शुल्क सामूहिक विवाह आयोजन को लेकर हुई बैठक

साजोद में धाकड समाज नि:शुल्क सामूहिक विवाह आयोजन को लेकर हुई बैठक


राजोद।। रविवार को समीप के ग्राम साजोद स्थित श्री गणेश धर्मशाला पर धाकड़ समाज 12 गाँव क्षेत्र की बैठक का आयोजन हुआ । बैठक मे नि:शुल्क सामुहिक विवाह के आयोजन को लेकर चर्चा हुई। बैठक में 3 मई को ग्राम निपावली मे विवाह आयोजन को लेकर समाजजनों ने अपनी बात रखी । सामुहिक विवाह आयोजन की भव्यता को लेकर विवाह समीति अध्यक्ष डाँ. पीएल पोपंडिया ने विचार व्यक्त किए। वही सचिव सोहन लाल मेहता ने कहा कि अधिक से अधिक लोग आयोजन मे अपनी सहभागिता प्रदान कर आयोजन को सफल बनाए। बैठक मे उप केन्द्रीय समीती के पदाधिकारीयो को दायित्व सोपे साथ ही पत्रिका के लिए नंदराम काकर को नियुक्त किया है । चाय लाभार्थी प्रकाश धनोलिया पानवाला है।वही बैठक मेंभोजन ,लाईट ,टेंट ,ढोल,पत्रिका विज्ञापन,कलशयात्रा को लेकर सर्वानुमति से निर्णय कर दायित्व सोपे सामुहिक विवाह आयोजन मे भोजन प्रसादी के लाभार्थी शंभुलाल शोभाराम मुकाती (पटोलिया) होगे।साथ ही पेयजल के लिए प्रहलाद अटोलिया,राधेश्याम अटोलिया (हनुमंत्या) व गोपाल पोपंडिया सलवा द्वारा की जाएगी। गोवर्धन बग्गड़ ने बताया कि गायत्री परिवार द्वारा पाणी ग्रहण संस्कार द्वारा विवाह होगा।जोडा पंजीयन के लिए सीताराम धनोलिया (राजोद),राधेश्याम पोपंडिया(धारसीखेडा),व नारायण सेकवाडिया( सलवा) को नियुक्त किया। जोडा पंजीयन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2023 रखी गई है।सम्मेलन के बैठक मे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। अवसर पर धाकड समाज बारह गांव के समाज जन मोजुद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments