✍️सरदार पाटीदार, सरदारपुर न्यूज़…..
सरदारपुर दिनांक 26 जनवरी 2023 गुरूवार को नगर परिषद सरदारपुर जिला धार द्वारा गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। नगर के प्रमुख चौराहो, कार्यालय एवं खेल परिसर मे ध्वजारोहण किया गया। कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण यषवंत शुक्ला मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा किया गया, नगर के बस स्टेण्ड स्थित गांधी प्रतिमा पर देवकरण यादव पार्षद वार्ड क्र. 01 द्वारा ध्वजारोहण किया गया, नगर कि मेन चौपाटी पर गोविंद मारू पार्षद वार्ड क्र. 13 द्वारा ध्वजारोहण किया गया और नगर के मुख्य कार्यक्रम स्थल खेल परिसर मैदान पर प्रताप ग्रेवाल विधायक सरदारपुर, द्वारा ध्वजारोहण किया गया। विधायक द्वारा मुख्यमंत्री के संदेष का वाचन किया गया। कार्यक्रम के अंत मे यषवंत शुक्ला मुख्य नगरपालिका अधिकारी सरदारपुर द्वारा उपस्थित सभी अतिथि महानुभवों एवं नगर के गणमान्य नागरिको का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता महेष भाभर निवर्तमान अध्यक्ष नगर परिषद सरदारपुर द्वारा कि गई। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक एवं नगर परिषद के पार्षदगण देवकरण यादव, मुकेष मोरिया, गोविंद मारू, नव निर्वाचित पार्षद संजय जायसवाल, श्रीमति शांताबाई सुरेष तहाड, श्रीमति ज्योति युवराजसिंह पंवार एवं नगर परिषद सरदारपुर के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संजय दिक्षित पी.टी.आई. द्वारा किया गया।
