back to top
Friday, April 17, 2026
HomeAll Newsप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दसई तथा बरमण्डल में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर हुआ...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दसई तथा बरमण्डल में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर हुआ आयोजित, डॉक्टरों के सहयोग से मरीजों को मिलेगी आंखों की नई रोशन….

✍️सरदार पाटीदार, सरदारपुर न्यूज़

धार जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दसई तथा बरमण्डल में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसमें 15 मरोजों को मोतियाबिंद हेतु चिन्हित कर 9 मरीजों को ऑपरेशन हेतु भेजा गया है। उपरोक्त आयोजन जिला अंधत्व निवारण समिति धार एवं सद्गुरु नेत्रालय इंदौर तथा चोइथराम नेत्रालय तलावली इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। शिविर में नेत्र परीक्षण (नेत्र चिकित्सा सहायक) प्रियंका साधु द्वारा 15 मोतियाबिंद मरीज का चयन ऑपरेशन हेतु किया गया इनमें से 9 मरीजों का ऑपरेशन हेतु चोइथराम नेत्रालय तलावली भेजा गया ।शिविर में भोजन व्यवस्था, वाहन व्यवस्था ,काला चश्मा, दवाइयां एवं मरीज के साथ एक अन्य व्यक्ति के वाहन एवं भोजन व्यवस्था निशुल्क रखी गई। मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर प्रदीप मालवीय एवं समस्त स्टाफ ने स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई।
 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments